किसी समय किसानी कर पाला था पंकज त्रिपाठी ने परिवार का पेट, आज बन चुके हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है जिनके स्ट्रगल के कहानी उनके सभी फैंस और उनके चाहने वालों को काफी प्रेरित करती है। बता दे पंकज त्रिपाठी बहुत ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करते थे और परिवार का पालन पोषण करने के लिए वे खेती करते थे। पंकज त्रिपाठी ने इंडस्ट्री तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किए जिसके चलते उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज नामक छोटे से गांव में जन्मे थे जिसकी वजह से उनका परिवार खेती करता था और पंकज भी यही करने लगे। पंकज त्रिपाठी ने अपनी पढ़ाई पूरी भी नहीं की थी और वे कमाई के साधन ढूंढने लगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहुंचने का उनका सफर बहुत ही मुश्किलों भरा रहा लेकिन अब वे अपने कदम इंडस्ट्री में जमा चुके हैं। जहां उनकी नायाब कलाकारी से सभी सेलिब्रिटीज रूबरू है साथ ही उनकी प्रशंसा भी करते हैं।

फिल्मों में निभाई खलनायक की भूमिका

किसी समय किसानी कर पाला था पंकज त्रिपाठी ने परिवार का पेट, आज बन चुके हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

पंकज त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म ‘रन’ से की थी। इसमें उन्होंने चोर की भूमिका निभाई। उसके बाद जितनी भी फिल्में उन्होंने की उनमें वे अधिकतर विलन की भूमिका निभाते नजर आए। जिसमें देख दर्शक उनसे काफी प्रभावित हुए थे। उनके एक्टिंग स्किल्स को भी काफी अच्छी तरह से परखा गया। पंकज त्रिपाठी ने एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में काम किया जिसके चलते उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है और कॉमेडी फिल्मों में भी नजर आते हैं जिनमें उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है। बता दे पंकज ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है जिसमें से सबसे प्रमुख रही है ‘मिर्जापुर’। जिसमें उनके किरदार की काफी सराहना की गई और दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। इस वेब सीरीज से उनकी लोकप्रियता अलग शिखर पर पहुंच गई जो उनकी सफलता के लिए बहुत ही अच्छी शुरुआत है।

आज रहते हैं आलीशान बंगले में

किसी समय किसानी कर पाला था पंकज त्रिपाठी ने परिवार का पेट, आज बन चुके हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

पंकज त्रिपाठी का जीवन बेहद ही संघर्ष भरा रहा है जिसके चलते उन्हें काफी गरीबी का भी सामना करना पड़ा। बता दे पंकज त्रिपाठी की वाइफ मृदुला त्रिपाठी जो इनके साथ शुरुआत से ही है और शादी के बाद भी उनकी आर्थिक स्थिति सही ना होते हुए भी उनका साथ देते नजर आई। जिसके चलते उन्होंने अपने अभिनय में करियर बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। पंकज त्रिपाठी ने अपना करियर बहुत ही कम उम्मीद से शुरू किया था लेकिन आज वे बड़े कलाकार के रूप में सामने आते हैं। बता दे पंकज 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और मड आइलैंड में उनका एक आलीशान बंगला जिसमें वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही पंकज त्रिपाठी के पास मर्सिडीज बैंज और फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी गाड़ियां हैं जिनमें वे आते जाते हैं और इसी के चलते उनकी कामयाबी को देख उनके फैंस काफी खुश होते हैं साथ ही उनसे काफी प्रेरित भी होते हैं ।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *