अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर दुल्हन की तरह सजी मलाइका अरोड़ा, जम कर लुटाया अर्जुन पर प्यार

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा फिलहाल पैरिस गए हुए हैं। अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन पर दोनों पैरिस की गलियों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं और दोनो साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं। मलाइका बॉलीवुड की सेंसेशनल क्वीन के रूप में सामने आती हैं और अपने हॉट एंड सेक्सी अंदाज से सभी का दिल चुरा ले जाती हैं वहीं बात करे अर्जुन कपूर की तो वे भी किसी से कम नही है बॉलीवुड में भी सभी उन्हें काफी पसंद करते है और वे हैंडसम हंक के रूप में सामने आते हैं। दोनों आपस में बेहद प्यार करने लगे हैं जिसके चलते अब फैंस चाहते हैं कि वे सैटल हो जाए और एक रिश्ते में बंध जाए।

अर्जुन ने किया अपनी लेडी लव के साथ बर्थडे सेलिब्रेट

अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर दुल्हन की तरह सजी मलाइका अरोड़ा, जम कर लुटाया अर्जुन पर प्यार

जैसा कि हमने बताया कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा साथ में ‘सिटी ऑफ लव’ यानि पैरिस में क्वालिटी टाईम स्पेंड कर रहे हैं साथ ही दोनों ने अर्जुन का बर्थडे भी बहुत रोमांटिक अंदाज में मनाया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही हैं जिसमे दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं और अपने प्यार की झलकियां वे सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं जिससे इनके फैंस काफी प्रभावित होते हैं और इन्हें बहुत पसंद किया जाता है। बात जब अर्जुन कपूर की जन्मदिन की हो और उसमे मलाइका खूबसूरत न लगे ऐसा हो नहीं सकता अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आयी। आइए आपको बताते हैं कि मलाइका अपने लुक्स और आउटफिट में कितनी ग्लैमरस लग रही है।

मलाइका ने अपने लुक्स और आउटफिट से ढाया कहर

अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर दुल्हन की तरह सजी मलाइका अरोड़ा, जम कर लुटाया अर्जुन पर प्यार

मलाइका अपनी खूबसूरती और अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से जानी जाती हैं वही उन्होंने पैरिस में भी बोल्ड लुक्स के जलवे बिखेरे। बता दें कि उनकी यूनिक आउटफिट सभी को बहुत आकर्षित करने वाली है। जाने माने फैशन डिजाइनर बिभू मोहपात्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन और मलाइका की फोटोज़ शेयर की जिसमे दोनों कलर ट्विनिंग करते भी नजर आए। अर्जुन ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहनी हुई थी वही मलाइका ने ब्रालेट टॉप और क्रॉप शर्ट के साथ लाइट ब्लू कलर की लूज पैंट पहनी हुई थी जिसमे वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी उनका लाइट मेकअप भी उनकी आउटफिट को और ज्यादा उभार रहा था। दोनों ने अपने लुक्स से सभी को बहुत प्रभावित किया क्यूंकि दोनों अपने सोबर आउटफिट में बहुत ही प्यारे लग रहे थे और लोगों द्वारा भी बहुत पसंद किया जा रहा हैं। इस तरह अर्जुन और मलाइका पैरिस में अपने प्यार को बढ़ाते नजर आए।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *