बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग भाईजान यानी सलमान खान जो अपनी दिलेरी के लिए जाने जाते हैं इन के किस्से दुनिया के हर कोने तक मशहूर है। इंडस्ट्री में पिछले कई सालों से इन्होंने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। सलमान अपने आदर्शों को कभी नहीं भूलते जिन्हें हम उनकी पारिवारिक तस्वीरों में देख सकते हैं। अपने माता पिता और भाई बहनों की देखरेख में इनका पूरा योगदान रहता है साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के साथ इनके काफी अच्छे संबंध है। सलमान को जरूरतमंदों की मदद करते हुए हमने कई बार देखा है जिसकी वजह से बाहरी दुनिया में उनकी अलग ही पहचान कायम हो चुकी है। पिछले कई सालों में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं इसकी वजह से वे अन्य लोगों के परिस्थिति को आसानी से समझ सकते हैं। यह बात करते हैं सलमान के ब्रेसलेट के आखिर क्या है उसके पीछे का राज।
पापा के तोहफे का करते हैं आज भी सम्मान
सलमान खान अपने परिवार से कितने ज्यादा जुड़े हुए हैं यह हम सबको पता ही है साथ ही उनके दिल में प्रत्येक सदस्य के लिए प्यार की कोई कमी नही है। अपने से बड़ों का वे बेहद आदर पूर्ण सम्मान करते हैं। जहां सेलिब्रिटीज अपने घर वालो से अलग रहते हैं वही सलमान अपना अधिक से अधिक वक्त अपने माता पिता के साथ गुजारते हैं। उनके हाथ में जो ब्रेसलेट आप हमेशा देखते हैं जो सलमान खान की पहचान को भी दर्शाता है यह उनके लिए सबसे ज्यादा खास इसलिए है क्योंकि उनके पापा सलीम खान ने उन्हें यह तोहफे के रूप में दिया था। बता दे सलीम खान पहले इसे पहनते थे तब सलमान उनके ब्रेसलेट से बहुत खेलते थे और उन्हें यह पसंद भी था जिसके रहते जब वे बड़े हुए तो सलीम ख़ान ने उन्हें तोहफे के रूप में ब्रेसलेट दिया जिसे वह संभाल के रखते हैं।
ब्रेसलेट करता है उनकी आने वाली समस्याओं का सामना
सलमान खान के लिए अपने परिवार के साथ साथ उन्हें एक और चीज बहुत ज्यादा प्यारी है जो है उनका ब्रेसलेट। सलमान के हाथ में ब्रेसलेट सभी ने हमेशा देखा होगा वे उसे कभी नहीं उतारते उसके पीछे का राज हम आपको बताते हैं। सलमान ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि यह कोई साधारण ब्रेसलेट नहीं है यह उनकी आने वाली चुनौतियों का सामना करता है और उनकी सभी प्रकार के बुरे तत्वों से सहायता भी करता है। सलमान के अनुसार जब भी उन पर कोई मुसीबत आती हैं तो इसके स्टोन्स में दरार आ जाती हैं या वे टूट जाते है। सलमान ने बताया कि उनके ब्रेसलेट में जड़े पत्थरों का नाम फिरोजा है जो की बहुत आधुनिक पत्थर होता है। सलमान का यह 7वा ब्रेसलेट है बाकी 6 ब्रेसलेट तब टूट गए थे जब उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था इसलिए वे इसे अपने से दूर कभी नहीं करते और हमेशा इसे पहने रहते है।