नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की चहेती डांसर हैं। उन्होंने डांस के जरिए अपने करियर की शुरुआत कि और अब वे अपने डांस के जरिए सभी का दिल खुश कर देती हैं। अपने संसेशनल लुक्स से वे सबका दिल जीत लेती हैं। वे अपने कपड़ों और डांस के कारण आए दिन चर्चा में रहती है। कभी वे अपने लुक्स से खबरों में चर्चित रहती हैं तो कभी अपने सोशल मीडिया की अपडेट्स को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। अपने कपड़ों को लेकर भी वे अलग अलग प्रयोग करती रहती हैं। आगे आपको बताते हैं कि वे किस तरह से उप्स मूमेंट का शिकार होने से बची।उससे पहले उनके बॉलीवुड जर्नी की बात कर लेते है।
नोरा फतेही का बॉलीवुड तक का सफर:

नोरा फतेही आज बॉलीवुड का जाना माना नाम है। आपको बता दें कि नोरा सबसे पहले बिग बॉस में नजर आई थी वहां से उनकी जर्नी की शुरुआत हुई थी। उसके बाद वे म्यूजिक विडियोज में नजर आने लगी और ‘बाटला हाऊस’ के ‘दिलबर’ गाने से वे सुर्खियों में आई और उन्हें पहचान मिली। उसके बाद नोरा ने ‘गर्मी’ गाने में अपने डांस और अदाओं से सबको अपना फैन बना लिया। फिर वे बहुत से सिंगर्स की म्यूजिक एल्बम में दिखी और कई रियलिटी टीवी शोज को जज करती हुई भी नजर आई। उसके बाद उन्होंने अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘भुज: द प्राईड ऑफ इंडिया’ फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई। इस तरह उन्होंने बॉलीवुड मे अपनी पहचान बनाई।
जानिए नोरा को शॉर्ट ड्रेस पहनना कैसे भारी पड़ा

हाल ही में उनका एक गाना रिलीज हुआ जिसका नाम है ‘पछताओगे’ जिसमे वे विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने को अरिजित सिंह द्वारा गाया गया है। हालांकि यह गाना सुपरहिट हुआ था और इस गाने ने लोगो के दिलो में अलग जगह बना ली थी। इस गाने के सुपरहिट होने के बाद इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी।जिसमे टी – सीरीज के डायरेक्टर भूषण कुमार भी शामिल थे। उस पार्टी में नोरा ने एक पिंक कलर का वन पीस पहना था। उस ड्रेस में नोरा बेहद खूबसूरत तो लग रही थीं लेकिन वे उसमे कंफर्टेबल नही हो पा रही थी इसलिए वे बार बार उसे नीचे खींच रही थी। फिर भी नोरा ने विकी कौशल के साथ डांस किया और डांस करते समय उनकी ड्रेस ऊपर होने लगी और वे डांस के बीच में अपनी ड्रेस को सही करने लगी। यह मूमेंट मीडिया के कैमरा में कैप्चर हो गया। इससे पहले भी वे अपनी अलग अलग तरह कीड्रेसेज के मामलो में ट्रोल हुई हैं और इस बार भी वे शर्मिंदा होने से बाल बाल बची।