हनीमून पर जाने के बजाय मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं नयनतारा और विग्नेश, लाखो बेसहाराओं की कर रहे मदद

पिछले काफी समय से यह विवाद उठता आया है कि दक्षिण भारत के सितारे जहां भारत के सनातन संस्कृति को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं वही बॉलीवुड वाले भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाते आ रहे हैं। हालिया रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी यही देखा गया कि रणबीर कपूर जूते पहनकर मंदिर की घंटी बजाते हुए देखे गए हैं लेकिन इसके ठीक दूसरे तरफ दक्षिण भारत के कुछ सितारों का रवैया अलग ही है। पिछले दिनों ही शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारत की स्टार अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश शादी के बाद हनीमून के लिए नहीं जा रहे हैं बल्कि वह हर जगह मंदिरों में घूमते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि नयनतारा और विग्नेश के ऊपर पिछले दिनों यह आरोप भी लगा था कि वह चप्पल पहन कर मंदिर में घुस चुके हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने जो सफाई दी थी उसने सबका दिल जीत लिया था।

शादी के बाद मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं विग्नेश और नयनतारा

हनीमून पर जाने के बजाय मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं नयनतारा और विग्नेश, लाखो बेसहाराओं की कर रहे मदद

एक तरफ जहां बॉलीवुड के सितारे शादी के बाद हनीमून पर जाने की सोच रखते हैं वहीं दक्षिण भारत के सितारे शादी के बाद मंदिरों का भ्रमण करते नजर आते हैं। अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के हनीमून की चर्चा हर जगह हो रही है, लेकिन दूसरी तरफ पिछले दिनों शादी के बंधन में बंधे दक्षिण भारत की अभिनेत्री नयनतारा और उनके पति विग्नेश दक्षिण भारत के तमाम मंदिरों का भ्रमण कर रहे हैं। आपको बता दें कि वह मंदिरों का सिर्फ भ्रमण ही नहीं बल्कि वहां मौजूद सभी गरीबों और बेसहारों की मदद भी कर रहे हैं। नयनतारा और विग्नेश के इस कदम की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में जब नयनतारा से यह सवाल किया गया कि वह हनीमून पर जाने की वजह मंदिरों के भ्रमण क्यों कर रही हैं तब उन्होंने जो जवाब दिया उसको सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

लाखों रुपए कर चुके हैं खर्च अभी आगे भी करते रहेंगे मंदिरों का भ्रमण

हनीमून पर जाने के बजाय मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं नयनतारा और विग्नेश, लाखो बेसहाराओं की कर रहे मदद

दक्षिण भारत की स्टार अभिनेत्री नयनतारा जो शाहरुख खान के साथ उनकी आगामी फिल्म जवान में नजर आने वाली हैं बीते दिनों उन्होंने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे विग्नेश के साथ शादी कर ली। शादी के बाद नयनतारा और विग्नेश किसी हनीमून के लिए नहीं गए बल्कि भारत में मौजूद मंदिरों का भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह भूखे और बेसहारों की मदद भी करते नजर आ रहे हैं। नयनतारा से इस सवाल के जवाब पर उन्होंने बताया कि शादी के बाद हनीमून पर तो हर कोई जाता है लेकिन हम कुछ अलग करना चाहते थे जिससे लोग हमारी जोड़ी को सलामत रखने की दुआ करें। नयनतारा और विग्नेश कि इस कदम की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं और बॉलीवुड वालों को कुछ सीखने को कह रहे है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *