ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री का बेहद खूबसूरत चेहरा है और अपनी बेहतरीन कलाकारों से उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। आए दिन बॉलीवुड में किसी ना किसी के लव अफेयर्स और रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती है उन्हीं में से एक थी ऐश्वर्या राय। आइए आपको बताते हैं कि वह कौन से 4 चेहरे हैं जिनके प्यार में ऐश्वर्या डूबी।
राजीव मूलचंदानी
ऐश्वर्या राय अपने करियर के शुरुआती दौर में जिस शख्स के साथ थी वह थे राजीव मूलचंदानी। इनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं राजीव के साथ वह अपने मॉडलिंग करियर के समय साथ थी उसके बाद ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनी और उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तब उनकी राजीव से नज़दीकियां धीरे-धीरे कम होने लगी और एक समय ऐसा आया कि उन्होंने राजीव के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया।
सलमान खान
राजीव मूलचंदानी से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या अपने करियर में बिजी हो गई तभी वह सलमान खान के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग कर रही थी और शूटिंग के दौरान हैं दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों में नज़दीकियां इस हद तक बढ़ने लगी कि उनके फैंस को लगा कि यह दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। किसे पता था आगे क्या होने वाला है दोनों के बीच मतभेद होने लगे और यह बढ़ते बढ़ते इस हद तक बढ़ गए कि दोनों को अपना रिश्ता खत्म करना पड़ा और बॉलीवुड का इतना प्यारा कपल एक दूसरे से अलग हो गया।
विवेक ओबेरॉय
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी तभी उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। यह दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन विवेक के मन में ऐश्वर्या के लिए प्यार जाग उठा जबकि ऐश्वर्या विवेक को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त मानती थी। विवेक उन्हें मिले भी ऐसे समय पर जब उन्हें किसी की बहुत ज्यादा जरूरत थी तो ऐश्वर्या उनके मन में पल रहे प्यार को समझ ही नहीं पाई लेकिन जब उन्हें पता चला तो उन्होंने धीरे-धीरे विवेक से दूरियां बना ली थी फिर एक दिन मीडिया कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान खान के लिए आपत्तिजनक स्टेटमेंट दे दिया था जिसको ऐश्वर्या ने नकार दिया जिसके चलते ऐश्वर्या पूरी तरह से विवेक से दूर हो गई।
अभिषेक बच्चन
विवेक ओबरॉय से दूर होने के बाद ऐश्वर्या काफी चर्चा में बनी रही लेकिन इन सब से परे होकर उन्होंने सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दिया। तभी वे गुरु फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन से मिली और उनके नजदीक आ गई। दोनों आपस में एक दूसरे से प्यार करने लगे उनका प्यार इस हद तक बढ़ा की दोनों ने शादी कर ली। शादी के इतने साल बाद भी दोनों साथ में बहुत खुश नजर आते हैं और उनकी जोड़ी उनके फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम है– आराध्या।ऐश्वर्या अपनी जिंदगी में किसी के साथ भी रिलेशनशिप में रही हो लेकिन उनका असली प्यार तो उनके पति अभिषेक बच्चन ही है। अपने पारिवारिक जीवन में भी वे बहुत अच्छी पत्नी, बहू, और मां साबित हुई है उनका हर रूप इनके फैंस को बहुत लुभाता है।