लम्बे समय के बाद भारत लौटेंगी प्रियंका, पति निक के साथ इस शो में होने जा रही है शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आ रही है की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों एक साथ इण्डिया में पहली बार साथ की एक चैट शो में नजर आने वाले हैं और वह चैट शो है-‘कॉफी विथ करण’ सीजन7। बता दें कि कॉफी विद करण को शुरू से ही करण जौहर ने होस्ट किया है इसमें वे अलग अलग सेलिब्रिटीज को बुलाते है उनका इंटरव्यू लेते हैं जिसमे करण उनसे उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछते हुए नजर आते हैं। शो को बहुत लोग बड़े चाव से देखते हैं और आने वाले सीजन्स का भी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस बार भी करण एक नए तड़के के साथ आ रहे हैं। बता दें कि पहले उन्होंने शो के नए सीजन के आने की बात को नकार दिया ऐसा उन्होंने सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए किया लेकिन अपनी धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं और उनके शो का 7वा सीजन 7 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आयेगा।

शो में सेलेब्स को बुलाने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए करण जौहर

लम्बे समय के बाद भारत लौटेंगी प्रियंका, पति निक के साथ इस शो में होने जा रही है शामिल

कुछ समय पहले ही करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमे करण कहते हुए नजर आए की मैं आ चुका हूं आप सभी का पसंदीदा शो लेकर जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था तभी स्क्रीन पर बहुत से कॉमेंट्स नजर आने लगते है जो करण के हेटर्स के होते हैं उन सभी को इग्नोर करते हुए करन कहते है कि… आप सभी को नही पर कुछ लोगों को तो इस शो का इंतजार था ही उनके इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। इसके बाद करण फोन पर सभी को कॉल करके उनके शो पर आने के लिए मना रहे होते हैं और यह भी कहते नजर आते हैं कि वे कोई भी पर्सनल सवाल नही पूछेंगे। खैर यह तो सब एक नाटक था करण के शो में पर्सनल टॉक न हो ऐसा तो हो नही सकता।

क्या प्रियंका पति निक के साथ आएंगी करण के चैट शो में

लम्बे समय के बाद भारत लौटेंगी प्रियंका, पति निक के साथ इस शो में होने जा रही है शामिल

खबरों के मुताबिक प्रियंका पहली बार पति निक के साथ इंडिया के किसी चैट शो में नजर आएंगी। बताया जा रहा है की शो में वे अपनी बेटी ‘मालती मैरी जोनास’ के बारे मे बताती हुई नजर आयेगी। प्रियंका और निक सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं। मां बनने के बाद प्रियंका अभी तक किसी प्रोजेक्ट में नजर नही आई है। दरअसल उन्हें इतना वक्त मिला ही नहीं लेकिन उनके पास हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट है जिनमे वे आगामी समय में नजर आने वाली है। बता दें कि करण प्रियंका और निक से उनकी शादी के बाद के एक्सपीरियंस के बारे में भी बात करने वाले हैं। उनके शो के नए सीजन का उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि करण अपने शो में बड़े बड़े दिग्गज कलाकारों को बुलाने वाले हैं उनसे वे किस तरह के सवाल पूछेंगे ये देखना बहुत ही रोमांचक होगा।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *