शादी के 4 साल बाद रणवीर सिंह ने खोले दीपिका के साथ सुहागरात के राज, करन जौहर के शो में किया यह मजेदार खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जो आज कामयाबी के शिखर पर है हाल ही में उन्होंने खुदके कुछ ऐसे राज खोले जिनके बारे में आप सुनेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। बता दें कल से यानी 7 जुलाई से सबसे प्रचलित और टॉक शो ‘कॉफी विद करन की शुरुआत हो चुकी हैं। जिसमे करण के मेहमानों की लिस्ट बहुत लंबी चौड़ी है। बता दें करण के शो के पहले एपिसोड में आपको रणवीर सिंह अपनी को- एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आए। दरअसल अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के लिए वे शो में आए थे जो की धर्मा प्रोडक्शन के निर्देशन में बन रही है। शो में हमे अनेक बाते सुनने को मिलेगी जो आलिया और रणवीर की निजी जिंदगी से संबंधित है साथ ही शो में दोनों ने ऐसे राजो से पर्दा उठा दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

मैंने हर इंटिमेट सिचुएशन के लिए प्लेलिस्ट बनाई है- रणवीर सिंह

शादी के 4 साल बाद रणवीर सिंह ने खोले दीपिका के साथ सुहागरात के राज, करन जौहर के शो में किया यह मजेदार खुलासा

करण के शो का यह 7वा सीजन है, उनके पिछले सीजन्स के आधार पर हम यह जान सकते है कि वे अपने शो में उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ स्टाइल में रुचि लेते हैं और उनसे जुड़े हुए सवाल पूछते नजर आते हैं जिसकी वजह से पहले भी कई एक्टर्स काफी चर्चा में रहे। बात करें इस सीजन की तो रणवीर और आलिया से भी उन्होंने कुछ इस ही तरह के सवाल पूछे जिनका दोनों ने बेझिजक होकर जवाब दिया। रणवीर अपने इंटिमेट सिचुएशन के बारे में बात करते हुए नजर आए जिसमें उन्होंने बताया की उन्होंने हर एक इंटिमेट कंडीशन की अलग प्लेलिस्ट बना रखी है जिनका वे इस्तेमाल भी करते हैं। इनके इस जवाब से करण और आलिया हंसते हुए नजर आते हैं। शो में दोनों इस ही तरह के कई प्राइवेट बातों को करते हुए नजर आते हैं।

रणवीर और आलिया सुहागरात पर बात करते आए नजर

शादी के 4 साल बाद रणवीर सिंह ने खोले दीपिका के साथ सुहागरात के राज, करन जौहर के शो में किया यह मजेदार खुलासा

आलिया की हाल ही में शादी हुई है और रणवीर सिंह भी दीपिका के साथ कुछ सालों पहले शादी के बंधन में बंध गए थे शो में दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी और सुहागरात के राज़ खोलते हुए नजर आए। जहां आलिया ने बताया कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती सब थके हुए होते हैं तो जो भी अपनी सुहागरात के बारे में बताते हुए नजर आते हैं वे झूठे होते है वहीं रणवीर जो काफी जोश से भरे हुए हैं उनका जवाब आलिया से विपरीत था और उन्होंने कहा कि वे सुहागरात पर भी दीपिका के साथ इंटीमेट हुए थे और एक बार वैनिटी वैन में भी हुए थे। उन्होंने शो में इस बारे में खुलकर चर्चा की। बता दे आलिया और रणवीर अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए आए थे। दोनों की जोड़ी को गली बॉय फिल्म में काफी पसंद किया गया था अब इनके फैंस इन्हे एक बार फिर साथ में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *