कांची सिंह टीवी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और कमाल की अभिनेत्री हैं। बता दें कांची सिंह ने छोटी उम्र से टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम रख दिए और अपने काम से सभी को काफी प्रभावित भी किया। कांची अपनी अदाकारी के लिए काफी लोकप्रिय हुई। जिससे उनके फैंस भी उन्हें काफी पसंद करने लगे। कांची सिंह ने टीवी के कई बड़े बड़े धारावाहिक में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। जिसके चलते उन्हें इतनी बड़ी सफलता प्राप्त हुई की उन्हें बेस्ट यूथ आइकॉन महिला के लिए इंटरनेशनल आइकोनिक अवॉर्ड मिला। एक धारावाहिक में काम करते हुए खबरें आई कि वे अपने ही भाई से प्यार कर बैठी है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर किया जिसके बाद उन्हें शो को भी छोड़ना पड़ा। आगे बताते हैं कैसे हुई थी इनके प्यार की शुरुआत।
नाबालिक उम्र में ही बन गई थी बहु

जैसा कि हमने बताया कि कांची छोटी उम्र से ही टीवी इंडस्ट्री में काम करने लगी थी जिसके चलते उन्हें महज 16 साल की उम्र में एक धारावाहिक मिला जिसका नाम था ‘और प्यार हो गया’ जिसमें उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला। इससे पहले कांची ने सीरियल्स में सहायक कलाकार की भूमिका निभाई थी और जब यह शो टीवी पर प्रसारित होने लगा उसके बाद लोगों द्वारा भी इन्हे बेहद पसंद किया जाने लगा। शो में यह अवनी का किरदार निभा रही थी जो दर्शकों को काफी पसंद आया। साथ ही इनकी छवि भी सीरियल में काफी अच्छी दिखाई गई थी जिसके चलते इनकी खूबसूरती और उनके काम की काफी सराहना की गई। हालांकि वह धारावाहिक ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला लेकिन जितने भी समय तक वह धारावाहिक प्रसारित हो रहा था दर्शकों को उनका बेहद प्यार मिला। हाल ही में उनके अफेयर की चर्चा फिर से होने लगी है आइए बताते हैं खबरों का सच।
भाई के साथ रिलेशनशिप में आने पर हुई ट्रोल

जब दो कलाकार एक साथ काम कर रहे होते हैं फिर चाहे वे फिल्मों में काम कर रहे हो या फिर किसी टीवी सीरियल में तो उनकी नज़दीकियों की खबरें तो सामने आती ही रहती है। आज हम बात करने जा रहे हैं कांची सिंह के अपने भाई के साथ रिलेशनशिप की। बता दे कांची उस समय बहुत ही लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गायु की भूमिका निभा रही थी। तब रोहन मेहरा जो सीरियल में उनके भाई के किरदार में थे उनसे उनका अफेयर शुरू हुआ। जिसकी खबर दोनों ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी और वे खबरें काफी वायरल भी हुई थी और उन सब के बाद कांची ने रोहन के साथ ही शो भी छोड़ दिया। हालांकि रिलेशनशिप ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल पाया दोनों का ब्रेकअप हो गया और अब दोनों अपने अपने करियर पर फोकस करने में बिजी है। बता दें ऑनस्क्रीन भाई को डेट करने के लिए कांची को लोगों के बहुत से ताने भी सुनने पड़े थे लेकिन अब वे सिर्फ अपने करियर और सफलता पर ध्यान दे रही हैं।