मलाइका अरोड़ा जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन है, वे अपने काम और अपनी सफलता को लेकर भी काफी चर्चित रहती हैं। मलाइका के रिलेशनशिप का सफर काफी अलग रहा है जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों को साथ में रहते हुए 3 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। जिसके चलते खबरे आने लगी है कि मलायका अर्जुन से शादी कर लेंगी। हालाकि दोनों ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया। मलाइका ने पहले अरबाज से शादी की थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से दोनों का तलाक हो गया और उसकी बड़ी वजह भी वे अरबाज को ही बताती है क्योंकि उनके गलत शौक और हरकतों की वजह से मलाइका ने उन्हें छोड़ा। हालांकि शादी से पहले दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश रहते थे जिसके आगे आपको आर्टिकल में बताएंगे।
शादी से पहले 5 साल तक रही अरबाज के साथ रिलेशनशिप में
मलाइका अरोरा और अरबाज खान के रिश्तो के चर्चे तो आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में गूंजते हुए नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों और उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था। बता दे मलाइका अपनी शादी से पहले ही अरबाज को डेट कर रही थी और उनके रिलेशनशिप को 5 साल हो चुके थे। लेकिन दोनों ने तक शादी नहीं की। दोनों साथ में कई जगह नजर आते थे जिसके रहते दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थी। हालांकि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहकर काफी खुश थे। मलाइका उन दिनों अपने करियर की सफलता की सीढ़ियां चढ ही रही थी और अरबाज भी कई फिल्मों में काम कर चुके थे। जिसके चलते दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी और मलाइका भी इतनी खूबसूरत थी कि उन पर से किसी की नजर नहीं हटती थी। जिसे देख अरबाज भी उनसे काफी आकर्षित होते रहते थे और उन पर अपना दिल हार बैठे।
अरबाज को मलाइका ने किया शादी के लिए प्रपोज
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे थे तब खबरें सामने आई की शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को पहले प्रपोज किया। तब अरबाज ने जरा भी देर नहीं की और अपना जवाब हां कहा। जिसके बाद दोनों ने तुरंत शादी करने का फैसला लिया और कुछ ही दिनों में दोनों की शादी हो गई। बता दे और मलाइका ने दिसंबर 1998 में एक दूसरे के साथ शादी की थी और यह भी अलग अंदाज में हुई थी। इनकी शादी दोनों धर्मों के अनुसार हुई थी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से और मुस्लिम रीति-रिवाजों से। इसके बाद यह शादी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी शादी मानी गई और दोनों की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया। मलाइका का एक बेटा भी है। 19 साल बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने की वजह से दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। इसके बाद दोनों अपने अपने करियर में बिजी हो गए और आगे बढ़े।