बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही थी। वैसे तो सोनम उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपने पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है लेकिन लंबे वक्त से वह सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हुई थी लेकिन हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसके जरिए लोगों को इस बात का अंदाजा हो चुका है कि आखिर कब सोनम कपूर मां बनने वाली है। कुछ महीने पहले ही सोनम कपूर लंदन से अपने पति के घर से होकर आई है आइए आपको बताते हैं सोनम कपूर की हाल ही में साझा की गई तस्वीरों से यह पता चल गया है कि सोनम कपूर किस तारीख को मां बनने वाली है।
सामने आ गई सोनम कपूर के मां बनने की डेट
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने अपने पांव में लगे सूजन को दिखाते हुए कहा कि मां बनना हमेशा खुशी वाला पल नहीं होता कभी-कभी आपको इसमें दर्द भी झेलना पड़ सकता है। सोनम कपूर ने अपनी जो यह तस्वीर साझा की है उसमें वह अस्पताल में नजर आ रही है आपको बता दें कि बीते दिनों मुंबई में सोनम कपूर के गोद भराई की रसम थी लेकिन यह फंक्शन उतने धूमधाम से नहीं हो सकी जितना उम्मीद सोनम कपूर ने किया था इस वजह से वह निराश नजर आ रही थी। सोनम कपूर ने हाल ही में जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उसे यह बात स्पष्ट हो गई है कि सोनम कपूर कब मां बनने वाली है आइए आपको बताते हैं आखिर किस डेट को सोनम कपूर के घर में नन्ही किलकारी गूंजने वाली है।
इस तारीख को मां बनने जा रही है सोनम कपूर
सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने जब अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी तब अनिल कपूर खुशी से झूम उठे थे। अनिल कपूर ने इस बात का बयान दिया था कि वह अपने जिंदगी में एक नए किरदार को निभाने के लिए बेहद उत्सुक है। आपको बता दें कि सोनम कपूर पिछले 8 महीनों से प्रेग्नेंट थी और कुछ दिनों पहले ही उनकी गोद भराई की रसम हुई है और अब सोनम कपूर ने हाल ही में तस्वीर साझा की है वह उनके अस्पताल की है जिसके बाद माना जा रहा है कि सोनम कपूर अगस्त में एक बड़ी खुशखबरी दे सकती है जिसका इंतजार उनके पिता अनिल कपूर के अलावा उनके फैंस को भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की अगस्त में किसी भी दिन बेबी की डिलीवरी हो सकती है।