शाहरुख खान शामिल हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में, परिवार संग इस तरह मनाई आजादी की 75वी वर्षगांठ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले शाहरुख खान अपनी दिलदारी के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं और लोगों में उनके काम को लेकर भी काफी प्रशंसा होती रहती है। शाहरुख खान ने बहुत कम समय में अपने लिए बहुत अच्छी सफलता प्राप्त की जिसके वे हकदार भी हैं क्योंकि उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शुरुआत से ही काफी संघर्ष किए हैं जो हर कोई व्यक्ति शायद ही सकता है। जिसके बाद उन्हें आज यह लोकप्रियता हासिल हुई है जिसके वे पूरे काबिल भी हैं। शाहरुख खान अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हुए नजर आते हैं जो उनके पारिवारिक गुणों को भी दर्शाता है। शाहरुख अपने सबसे छोटे बेटे अबराम को परिवार के मूल्य को समझाने में कभी पीछे नहीं हटते और उन्हें हर किसी परिस्थिति से रूबरू करवाते हैं जिससे वे आगे चलकर उन सभी के महत्व को समझ सके।

शाहरुख के अलावा कई एक्टर्स हुए अभियान में शामिल

शाहरुख खान शामिल हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में, परिवार संग इस तरह मनाई आजादी की 75वी वर्षगांठ

बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह ऐलान किया था कि इस साल आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को सभी लोग कुछ अलग तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि सब अपने घर पर तिरंगा लहराए जो हमारे देश के लिए भी काफी गर्व की बात होगी और उनकी इस बात का अनुसरण करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। साथ ही उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सभी के साथ शेयर कीए जो काफी तेजी से वायरल होने लगी। अन्य लोगों के साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी यह करता देख लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं साथ ही उन्हें सभी दर्शकों की तरफ से काफी प्यार भी मिल रहा है और इस अभियान में अब शाहरुख खान का नाम भी सामने आने लगा है आइए बताते हैं शाहरुख ने किस तरह आजादी का यह महोत्सव मनाया।

परिवार संग मनाया आजादी का महोत्सव

शाहरुख खान शामिल हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में, परिवार संग इस तरह मनाई आजादी की 75वी वर्षगांठ

हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिस में गौरी के साथ उनके पति शाहरुख और उनके दोनों बच्चे अबराम और आर्यन खान तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देख शाहरुख के फैंस ने उनकी काफी प्रशंसा की और सभी काफी खुश भी होते नजर आए। शाहरुख ने साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट पर भी सभी फैंस के साथ यह बात साझा की है कि इस बार उनके छोटे बेटे अबराम ने तिरंगा फहराया जो उनके लिए काफी खुशी की बात थी। साथ ही वे अन्य लोगों में भी आजादी के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे थे जिसकी लोगों द्वारा काफी सराहना की गई। शाहरुख की इस पहल के बाद उनके कई फैंस ऐसे थे जिन्होंने अपने घर पर तिरंगा लहराया और इसकी खबर उन्होंने शाहरुख की पोस्ट पर कमेंट करके दी जो किसी भी सेलिब्रिटी के लिए बहुत बड़ी बात है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *