अर्जुन रामपाल जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी सक्रिय और जाने-माने अभिनेता रह चुके है। अपने दशक की फिल्मों में उन्होंने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया जो लोगों को काफी पसंद भी आया साथ ही इनके लुक्स के भी फैंस दीवाने थे और इन्हें अपना आदर्श तक मानने लगे थे। अर्जुन रामपाल ने अनगिनत फिल्मों में काम किया जो उनके करियर की ऊंचाइयों को भी दर्शाता है फिल्मों में काम करने के बाद अब ऐसा समय आ गया है कि वे इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं और फिल्मों में या किसी भी सहायक कलाकार के रूप में भी नजर नहीं आते लेकिन उनके फैंस उनको फिर से बड़े पर्दे पर देखने के इच्छुक हैं जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म से वे फिर से वापसी करेंगे। हालांकि अर्जुन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बने रहते हैं और उनकी पत्नी से हुए विवादों के चलते उन्होंने तलाक लिया जो आपको आर्टिकल में बताएंगे।
शादी के 20 साल बाद लिया तलाक

अर्जुन रामपाल ने फिल्म इंडस्ट्री के शुरुआती दौर में ही अपने से 2 साल बड़ी हिंदुस्तानी मॉडल से शादी कर ली थी जो काफी समय तक चर्चाओं में भी रही थी और लोगों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया। अर्जुन की उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं जो अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और लोगों को उनके इंडस्ट्री में डेब्यू करने का इंतजार लगा ही रहता है। अर्जुन का रिश्ता काफी अच्छा खासा चल रहा था कि उनके लव अफेयर्स की चर्चाएं सामने आने लगी जिसके चलते धीरे-धीरे दोनों में विवाद बढ़ते बढ़ते बहुत ज्यादा बढ़ गए और उन्होंने तलाक का रूप ले लिया। दोनों ने अपनी शादी के 20 साल के रिश्ते को तोड़ दिया और अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। हालांकि अर्जुन फिर से अब किसी और मॉडल को डेट कर रहे हैं। आईए आपको आर्टिकल में आगे बताते हैं कि किस मॉडल की वजह से अर्जुन अपनी पत्नी से तलाक लिया और 20 साल के रिश्ते को खत्म किया।
विदेशी मॉडल के प्यार में फंसे अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल के लव अफेयर्स की चर्चा तो पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन होती ही रहती है जिसके चक्कर में वह चर्चा का विषय भी बने रहते हैं। बता दें इस बार उनका नाम किसी विदेशी मॉडल के साथ जोड़ा जा रहा है जो अर्जुन से लगभग 15 साल छोटी है और दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें अर्जुन रामपाल का विदेशी मॉडल से एक बेटा भी है जिसके चलते हैं वह काफी ट्रोलिंग का सामना भी करते रहते हैं। उस विदेशी मॉडल का नाम है गैब्रिएला। बता दें अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ अभी तक शादी नहीं की लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा खासा संबंध साझा करते हैं और अब उनके फैंस ने भी उनके रिश्ते को स्वीकारना। शुरू कर दिया साथ ही अपनी दोनों बेटियों के साथ भी वे काफी अच्छा खासा समय व्यतीत करते हैं जो कि उनके पिता के महत्व और गुणों को दर्शाता है। अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी में आए दिन उथल पुथल होती ही रहती हैं जिसकी वजह से वे सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं और इस बार अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से वे चर्चाओं में आए।