प्रियंका चोपड़ा जो आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है बता दे उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा तो उनके हर एक फैन के द्वारा की जाती है। बता दे प्रियंका ने अपनी कामयाबी के स्तर को अपनी कड़ी मेहनत से पाया है जिसके चलते उन्हें काफी ज्यादा सम्मान मिला और उनके फैंस उनके काम की काफी ज्यादा सराहना भी की जाती है। प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल की बात करें तो वे काफी लग्जरी लाइफ़स्टाइल मेंटेन करती हैं। बता दे उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से 2018 में शादी की जिसके बाद वे काफी सुर्खियों में बनी रही और उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा लेकिन अब वे निक के साथ शादी के बाद लॉस एंजलिस शिफ्ट हो गई और तब से वहीं रह रही हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

प्रियंका चोपड़ा चाहे भारत में नहीं रहती हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं जिसके चलते अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती है साथ ही उनकी तस्वीरों को भी फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल माता-पिता बने हैं और उनके घर में नन्ही सी बेटी का आगमन हुआ है। हालांकि उसकी झलक अभी तक प्रियंका ने नहीं दिखाई लेकिन उस बच्ची के चेहरे को रिवील न करते हुए उसकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर करती रहती है जो उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद की जाती है। साथ ही अपनी पल-पल की खबर भी अपने फैंस के साथ शेयर करती नजर आती है जिसके बाद फैंस उन पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाते। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के नए घर की कुछ तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिनको सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
नए घर की तस्वीरें हुई वायरल

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के घर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सारा शरीफ पहुंची और वहां से उन्होंने उनके घर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की जो काफी ज्यादा लोगों द्वारा देखी जा चुकी है जिसके चलते तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही है। बता दें तस्वीर में प्रियंका और सारा एक साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही है और उनके घर की बात करें तो उनके लिविंग रूम की कुछ झलकियां तस्वीर में देखी जा सकती है जिससे उनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। तस्वीर में टेबल पर रखी प्रियंका और निक की ब्लैक एंड वाइट फोटो में वे काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। घर की इंटीरियर डिजाइन भी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है जिसके चलते लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका लॉस एंजेलिस में काफी आलीशान बंगले में रहती हैं और उनके घर को देख फैंस उनकी काफी प्रशंसा करते भी नजर आ रहे हैं।