रणवीर सिंह ने आलिया और रणबीर की शादी के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर मौजूदा सेलिब्रिटीज नही रोक पाए अपनी हंसी

रणवीर सिंह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के काफी चहेते एक्टर है साथ ही अपने जोश और जुनून के लिए वे जाने जाते हैं। रणवीर सिंह अपने फैंस के लिए आए दिन अलग-अलग कारनामे करते नजर आते हैं इस बार वे मुंबई में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवार्ड को होस्ट करते नजर आए जहां से उनकी कई क्लिप सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। रणवीर ने अर्जुन कपूर के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया और दोनों ने सभी सेलिब्रिटीज के साथ काफी मस्ती की साथ ही कई सेलिब्रिटी पर उन्होंने कई ऐसे स्टेटमेंट दे दिए जिससे सभी अपनी हंसी तक नहीं रोक पाए। जहां रणवीर सिंह के काम की बात हो वहां उनका जोशीला स्वरूप तो हमें हमेशा देखने को ही मिलता ही है। रणवीर और अर्जुन ने सभी लोगों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी साथ ही सभी का बहुत ही अच्छे खासे ढंग से मनोरंजन भी किया।

आलिया रणबीर की जोड़ी को मिला प्यार

रणवीर सिंह ने आलिया और रणबीर की शादी के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर मौजूदा सेलिब्रिटीज नही रोक पाए अपनी हंसी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की बता दे शादी काफी निजी रूप में की गई थी और उनके घर वास्तु में शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे शादी में कोई भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सेलिब्रिटी मौजूद नहीं था सिर्फ रणबीर और आलिया के घर वाले और उनके करीबी दोस्त ही शादी में मौजूद थे जिसके चलते शादी काफी चर्चा का विषय भी रही थी और दोनों के लुक को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था। आलिया रणबीर की शादी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जैसे तहलका ही मचा दिया था और दोनों की जोड़ी को उनके फैंस का प्यार मिला जिसके चलते उन्हें लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ महीनों बाद ही पेरेंट्स बन जाएंगे और इस बड़ी खुशखबरी का उनके फैन बेसब्री से इंतजार करते नजर आते हैं और उन पर अपना प्यार भी लुटाते हैं।

रणवीर ने की आलिया रणबीर की तारीफ

रणवीर सिंह ने आलिया और रणबीर की शादी के लिए कह दी ऐसी बात, सुनकर मौजूदा सेलिब्रिटीज नही रोक पाए अपनी हंसी

हाल ही में आयोजित हुए फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर सेलिब्रिटीज की शादी पर चर्चा करते नजर आए जिसके चलते उनकी जुबां पर सबसे पहला नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ही आया। रणवीर ने आलिया और रणबीर की शादी के लिए कहा कि वह इनकी शादी से काफी ज्यादा प्रभावित हुए क्योंकि इन्होंने शादी में दूसरे सेलिब्रिटीज को ना बुलाकर खाने का काफी पैसा बचाया और रणवीर यह तक कहते नजर आए कि उनके पिता इनकी शादी से काफी ज्यादा खुश हैं और उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं जिसके बाद सभी एक्टर्स रणवीर के इस मजाक पर हंसते हुए नजर आए। हालांकि रणबीर और आलिया की जोड़ी को उनके फैंस का काफी ज्यादा प्यार मिलता रहा है। फंक्शन की बात करें तो अधिकतर सेलिब्रिटी फंक्शन में मौजूद थे और अपने लुक्स की वजह से आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *