ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन जोड़ियों में से एक थी दोनों को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला जिसके चलते इनकी जोड़ी को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने बॉलीवुड फिल्मी करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र से की थी जिसके चलते इन्हें इनके काम में भी काफी ज्यादा प्रशंसा मिली और लोगों ने उनकी फिल्मों को भी काफी पसंद किया जिसके चलते इन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई। फिल्मों में काम करने के दौरान ही ऋषि कपूर और नीतू कपूर एक दूसरे के करीब आए थे जिसके चलते दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर ये शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर जिन्हे उनके फैन का काफी प्यार मिलता है और इनकी जोड़ी को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता रहा है।
2 साल पहले ऋषि कपूर कह गए थे अलविदा

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी को उनके फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता था लेकिन अब इनकी जोड़ी सिर्फ याद बन कर ही रह गई क्योंकि 30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया। बता दें कैंसर का इलाज उनका लंबे समय से चल रहा था जिसके चलते हुए काफी समय से वे अस्पताल में भर्ती भी रहे लेकिन उनका शरीर ज्यादा समय तक उनका साथ नहीं दे पाया जिसके चलते 2 साल पहले वे हम सभी को छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर बेहद टूट चुकी थी और उनका संभलना बहुत मुश्किल हो रहा था लेकिन अपने आपको उन्होंने समझाया और अपने दिवंगत पति के लिए वे आगे बढ़ती हुई नजर आई। हालांकि ऋषि कपूर अभी हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन उनके घर वालों से लेकर उनके फैंस अभी भी उनको याद करते हैं और उनके दिलों पर वे आज भी राज करते नजर आते है जिसके चलते नीतू कपूर ने एक बार फिर ऋषि कपूर को इस तरह याद किया।
नीतू कपूर ने पति को बर्थ एनिवर्सरी पर इस तरह किया याद

बीते दिनों 4 सितंबर को ऋषि कपूर साहब की बर्थ एनिवर्सरी थी और उस मौके पर नीतू कपूर ने उन्हें अलग अंदाज में याद किया साथ ही अपनी पुरानी यादों को ताजा करती भी नजर आई। नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दिवंगत पति को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए बेहद ही प्यारी सी तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की जिसमें ऋषि कपूर ने बड़े चश्मे लगा रखे थे और नीतू कपूर भी काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रही थी। तस्वीर को देख साफ पता लगाया जा सकता है कि दोनों काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं नीतू कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा जन्मदिन मुबारक हो जिसको उनके फैंस ने भी काफी पसंद किया और ऋषि कपूर को भी उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई देते नजर आए। साथ ही कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप जहां भी हैं खुश रहें और ऐसे ही प्यार बनाए रखें।