KRK ने सोनाक्षी सिन्हा पर किया था भद्दा कॉमेंट, बावजूद इसके शत्रुघ्न सिन्हा उतरे KRK के समर्थन में

कमाल राशिद खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे क्रिटिक हैं जो बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। वही सभी सेलिब्रिटीज के खिलाफ उन्होंने कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की हुई है जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनको लोगों के काफी ज्यादा बुरे बयानों का सामना भी करना पड़ता है। केआरके इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं बता दें 2 से 3 साल पहले उनके द्वारा किए गए आपत्तिजनक ट्वीट्स के लिए उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया। वहीं शिकायतकर्ता के साथ भी छेड़खानी करने के जुर्म में उन पर कार्यवाही होगी। केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज के लिए काफी कुछ गलत बातें कहीं जिसके चलते उन्हें अरेस्ट किया गया और उन सभी मामलों में उनसे पूछताछ की जा रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा आए केआरके के सपोर्ट में

KRK ने सोनाक्षी सिन्हा पर किया था भद्दा कॉमेंट, बावजूद इसके शत्रुघ्न सिन्हा उतरे KRK के समर्थन में

कमाल राशिद खान को जब पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया तब बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक भी सेलिब्रिटी ऐसा नहीं था जिसने उनका समर्थन किया हो या उनके सपोर्ट के लिए आगे आए हो लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा केआरके के सपोर्ट में उतरे हैं जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए कमाल राशिद खान के समर्थन में कई बड़ी बातें कहीं उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी संपति उनका आत्मविश्वास रहा है। वह बिना किसी डर के बोलते हैं। उन्हें संविधान के अनुसार अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है, भले ही वो किसी को पसंद आए या न। वह अपने मन की बात बोलने में बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। वह हालातों की साजिश का शिकार लग रहे हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और मुझे उम्मीद है कि केआरके को न्याय मिलेगा। जितना जल्दी जस्टिस मिलेगा, उतना अच्छा होगा। जय हिंद।

सोनाक्षी सिन्हा के लिए कही थी केआरके ने ऐसी बातें

KRK ने सोनाक्षी सिन्हा पर किया था भद्दा कॉमेंट, बावजूद इसके शत्रुघ्न सिन्हा उतरे KRK के समर्थन में

केआरके द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की बात करें तो इन दिनों सोनाक्षी का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है क्योंकि उनके पिता ही केआरकेे के समर्थन में उतरे हैं। बता दें केआरके ने 2014 में सोनाक्षी सिन्हा पर बेहद गंदा कमेंट करते हुए यह कहा था कि सोनाक्षी सिन्हा के स्तन काफी बड़े हैं जिसके बाद सोनाक्षी ने भी उनके बारे में ट्वीट करके कहा था कि महिलाओं के बारे में गंदगी फैलाने वाले लोगों को उल्टा लटका कर उन्हें चार थप्पड़ लगाने चाहिए जिसके बाद केआरके ने अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को काफी ज्यादा वायरल किया जाने लगा जिसके चलते केआरके को उस समय भी लोगों ने बहुत बुरी तरह फटकार लगाई थी। लेकिन अब जब सोनाक्षी के पिता ही उनके समर्थन में आगे आए तब लोग उन्हें केआरके की वे बातें याद दिला रहे हैं जो उन्होंने किसी समय सोनाक्षी के लिए कही थी फिर भी शत्रुघ्न द्वारा उठाया गया यह कदम लोगों को पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *