भारती सिंह का कॉमेडी की दुनिया सफ़र नहीं आसान, ताने सुनते सुनते किया मुकाम हासिल

लाफर क्वीन के नाम से जानी जाने वाली और मशहूर कॉमेडियन, होस्ट और अभिनेत्री भारती सिंह लगातार अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती है ऐसे में आज वे किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी कॉमेडी से लोगों का काफी मनोरंजन होता है और उनके बोलने का अंदाज भी काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों भारती सिंह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन नई- नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती है जो काफी तेजी से वायरल भी होते है और उन पर फैंस के ढेरों कमेंट्स भी आते हैं। आपको बता दें कि भारती सिंह कई सारे कॉमेडी शोज में एक्टिंग करती हुई नजर आती है जिनमें से एक द कपिल शर्मा शो भी शामिल है। एक बेहतरीन कॉमेडियन होने के साथ ही भारती सिंह एक बहुत ही अच्छी होस्ट भी है, आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है।

भारती सिंह के लिए आसान नहीं था यहां तक पहुंचना

भारती सिंह का कॉमेडी की दुनिया सफ़र नहीं आसान, ताने सुनते सुनते किया मुकाम हासिल

भारती सिंह ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन भारती सिंह के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े, उन्होंने लोगों के कई ताने-बाने सुने और रिश्तेदारों ने तो उनके चरित्र पर भी उंगली उठा दी थी। लेकिन भारती सिंह ने हार नहीं मानी और निरंतर आगे बढ़ती गई और सफलता के मुकाम पर पहुंचीं। भारती सिंह का नाम आज देश की नामचीन हस्तियों में आता है लेकिन एक समय था जब भारती सिंह को उनके रिश्तेदार ताने देते थे। एक डांस रियलिटी शो को होस्ट करने के दौरान भारती सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करके बताया था कि मुंबई आने से पहले उनके रिश्तेदारों ने उनके परिवार वालों का केवल इसलिए बहिष्कार कर दिया था क्योंकि वह अपना करियर कॉमेडी में बनाना चाहती थी।

छोटी उम्र में पिता को खोया और परिवार की स्थिति भी थी खराब

भारती सिंह का कॉमेडी की दुनिया सफ़र नहीं आसान, ताने सुनते सुनते किया मुकाम हासिल

भारती सिंह ने बताया कि मुंबई आने से पहले उनके रिश्तेदार ताना देते हुए कहते थे कि ‘हमें पता है कि मुंबई में लड़कियां कैसे सफल होती हैं।’ यह सब बताते हुए भारती सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि जब वह 2 साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था,उस समय उनकी मां की उम्र केवल 22 साल की थी। इतनी सी उम्र में वे तीन बच्चों को संभालती थी। भारती ने कहा कि “हम बहुत कर्ज में थे और हमारी आर्थिक स्थिति वास्तव में खराब थी। मेरी मां कारखाने में काम करती थी, मैं दिन भर सिलाई की मशीनों की आवाज सुनकर बड़ी हुई हूं। यह अभी भी मुझे सताती है जब भी मैं सड़क के किनारे सुनती हूं।” ऐसी कई बातें भारती सिंह ने इस रियलिटी शो में कही थी। वास्तव में भारती सिंह ने कॉमेडीयन बनने से पहले काफी ज्यादा संघर्ष किया था। तभी आज वह एक बेहतरीन कॉमेडियन है जिन्हें दुनिया भर में हर कोई जानता है और उनकी कॉमेडी को हर कोई पसंद भी करता है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *