बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल बिपाशा बसु आजकल अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है। कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उसके बाद से ही आए दिन वे अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी शादी के 6 साल बाद माता पिता बनने वाले हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद ही ज्यादा पसंद आती हैं। कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु की गोद भराई हुई थी जिसमें वह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत दिख रही थी। उनकी गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिन्हें खुद बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को काफी ज्यादा इंजॉय कर रही हैं। जिसकी चमक उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही हैं।
बिपाशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में क्यूट लग रही हैं

कुछ समय पहले ही बिपाशा बसु को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया था तब से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्दी ही खुशखबरी देने वाली हैं। अब डिलीवरी के कुछ समय पहले भी बिपाशा बसु अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। अभी कुछ समय पहले ही 3 अक्टूबर को बिपाशा ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी इन तस्वीरों में उन्हें येलो कलर की ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने अपने बाल भी खुले रखे हैं। बिपाशा बसु को तस्वीरों में बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा सकता है, बिस्तर पर लेटी बिपाशा बसु अलग अलग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा क्यूट और खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है ‘लव योर सेल्फ’ और साथ ही यह भी बताया है कि उनकी यह तस्वीरें उनके हबी ने खींची है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी

बिपाशा बसु की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस दिल के इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि बिपाशा ने इसी साल अगस्त में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेगनेंसी की खबर दी थी। अब उनके फैंस खुशखबरी सुनने के लिए बेताब हैं। वही बिपाशा बसु अपनी क्यूट क्यूट तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस की बेताबी को और ज्यादा बढ़ा रही है। तस्वीरों में उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में आई हॉरर फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। करीबन 1 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया उसके बाद उन्होंने 2016 में शादी कर ली।