बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी अदाकारी और क्यूटनेस लोगों को बेहद ही ज्यादा पसंद आती हैं। आज आलिया को दुनिया भर में सभी लोग जानते हैं। आपको बता दें कि आजकल आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। जबसे आलिया ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर दी हैं तब से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और खुशखबरी सुनने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। इन दिनों आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं इसलिए आए अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। आजकल आलिया भट्ट अपने बेबी बंप के साथ भी कई फोटोशूट शेयर कर रही हैं। हाल ही में आलिया के घर गोद भराई की रस्म हुई थी जिनकी तस्वीरें खुद आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इन दिनों आलिया भट्ट की गोद भराई की तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है

आलिया भट्ट की गोद भराई की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आलिया भट्ट ने यह तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है -‘ सिर्फ प्यार’. बता दें कि आलिया भट्ट की गोद भराई में उनके परिवार वाले और दोस्त शामिल थे। जिनमें से आलिया रणबीर के साथ करिश्मा कपूर, सोनी राजदान, शाहिद भट्ट और कई अन्य लोग भी शामिल थे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने येलो कलर का कुर्ता सेट पहना है वहीं रणबीर कपूर ने पेस्टल कुर्ता पजामा सेट पहना है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद ही ज्यादा खूबसूरत दिख रहे हैं। कपल ने मुंबई में गोद भराई के समय एक दूसरे के साथ कई पोज दिए थे। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया रणबीर की गोद में बैठी है और रणबीर उन्हें किस कर रहे हैं। यह तस्वीर फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।
आलिया भट्ट अपनी पूरी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ में बैठी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट अपनी पूरी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ में बैठी हैं। बाकी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया रणबीर पूजा के दोरान प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। आलिया ने ससुराल वालों के साथ ग्रुप में तस्वीरें भी खिंचवाई है। साथ ही आपको बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, उसके बाद 14 अप्रैल 2022 को दोनों शादी के बंधन में बंधे और जून में आलिया भट्ट ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आलिया भट्ट के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। इन दिनों वह अपने प्रेगनेंसी को काफी ज्यादा इंजॉय कर रही है इसलिए हमेशा ही वह अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इन दिनों आलिया की गोद भराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आपकी तरह फैली हुई है।