बॉलीवुड की मशहूर और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट आजकल अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। अक्सर आलिया भट्ट की अपने बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस को भी उनकी तस्वीरें हद से ज्यादा पसंद आती है इसलिए वे अपने आपको कमेंट और लाइक करने से रोक नहीं पाते हैं। अभी कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट के यहां गोद भराई की रस्म हुई थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। आलिया भट्ट की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। लोगों को आलिया भट्ट से खुशखबरी सुनने का बेसब्री से इंतज़ार हैं। फैंस ही नहीं बल्कि खुद आलिया और रणबीर भी अपने पहले बच्चे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मौसी और बच्चे का बर्थडे हो सकता है एक ही दिन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों मेटरनिटी लीव पर है। उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल को पहले से ही बुक कर लिया है। इसी बीच मजेदार खबर आ रही है कि आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट के बर्थडे के आसपास आलिया भट्ट की डिलीवरी हो सकती हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की बहन शाहीन का बर्थडे 28 नवंबर को है और आलिया की डिलीवरी का समय भी इसके आसपास ही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आलिया की डिलीवरी अगर इस तारीख को होती है तो मौसी और बच्चे का बर्थडे एक ही दिन आएगा। इसके अलावा आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को बेहद ही ज्यादा इंजॉय कर रही हैं इसलिए वह कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करने का।
आलिया और रणबीर की शादी

वही बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तो दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान हुई थी। 5 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया उसके बाद शादी कर ली। इन दोनों कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। इसके बाद से ही दोनों कपल्स और भी ज्यादा फेमस हो गए है। इन दोनों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ ही बता दे कि जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए वह इसे डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। जिसकी जानकारी खुद आलिया भट्ट ने दी है। अब सभी को आलिया भट्ट की डिलीवरी का इंतजार है। आलिया भट्ट के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिखाई देता है। इस दौरान भी आलिया भट्ट के स्टाइलिंग और लुक्स और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। अपनी नई नई तस्वीरों के साथ आलिया अपने फैंस को चौंकाती रहती हैं।