बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। शाहरुख खान को बर्थडे विश करने के लिए उनके लाखों फैंस आधी रात को मन्नत के बाहर जमा हुए और किंग खान पर अपना बेशुमार प्यार लुटाया। यहां तक कि शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को ग्रीट किया। फैंस ने अपनी दुआओं और स्पेशल विशेज से शाहरुख खान का बर्थडे और भी ज्यादा स्पेशल बना दिया हैं। इतना तो सभी जानते हैं कि किंग खान की सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी हर एक फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक फैन ने शाहरुख खान के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें रविवार को शाहरुख खान की मन्नत के बाहर काफी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए और उन्हें बर्थडे विशेस देते हुए नजर आ रहे हैं।
दुबई में भी मनाया गया जन्मदिन
Straight from #Mannat
— Zain SRKian (@iam_zain_srkian) October 30, 2022
Shah Rukh Khan ke liye pyaar, beshumaar.❤@iamsrk @teamsrkfc#SRK #SRKBirthday #ShahRukhKhan #KingKhan #SRKBirthdayCDP pic.twitter.com/VihhgvDl9i
शाहरुख खान के फैंस अपने फेवरेट किंग खान की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले के बाहर बड़ी संख्या में सड़क पर खड़े नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए फैन ने लिखा “स्टेट ऑफ मन्नत, शाहरुख खान के लिए प्यार बेशुमार।” उनके फैंस ने शाहरुख खान के जन्मदिन को यादगार बना दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। फैंस के ढेरों लाइक और कमेंट भी आ रही है। शाहरुख खान भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। यही वजह है कि दुबई में उनका जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से मनाया गया। आपको बता दें कि शाहरुख खान का जन्मदिन दुबई में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनका नाम लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। जिसका वीडियो ट्विटर के बुर्ज खलीफा पेज पर शेयर किया है। जिसके बाद से ही यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म पठान में नजर आएंगे शाहरुख खान

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान का नाम बुर्ज खलीफा पर लिखा नजर आ रहा है। बिल्डिंग पर ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान’और ‘हैप्पी बर्थडे पठान’ लिखा हुआ था। साथ ही उस पर लिखा हुआ था ‘वी लव यू’। वही बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रेंड की तो वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इस टीचर में शाहरुख खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां टीजर में जॉन अब्राहम और शाहरुख खान के बीच एक्शन दिख रहा है तो वहीं दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक भी नजर आ रहा है। फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग अभी जारी है।