तमिलनाडु के एक कुम्हार ने बनाया मिट्टी का फ्रिज, आम लोग भी खरीद सकते हैं इसे

आजकल लोग फल,सब्जी, दूध,दही और बाकी अन्य सामग्री ताजा रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। खासकर, शहरों में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गांव और आम लोगों के लिए कभी-कभी बजट से बाहर हो जाता है इस कारण वे फ्रिज खरीद नहीं पाते। इस समस्या का निवारण करते हुए एक बुजुर्ग कुम्हार ने मिट्टी का ऐसा फ्रिज बनाया है जो फल,सब्जी दूध और अन्य सामग्री को 4 दिन तक फ्रेश रख सकता है। जी हां, मिट्टी वाला फ्रिज सुनने में कुछ अलग है लेकिन यह सच है। ऐसा मिट्टी का फ्रिज जो कोई भी आम आदमी खरीद सकता है। इसके लिए लोगों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। यह मिट्टी का फ्रिज बाकी अन्य फ्रिज की तरह ही फल सब्जी, दूध जैसी अन्य सामग्रियों को भी ताजा रखेगा। इस कुमार का नाम एम शिवसामी है। यह कुमार तमिलनाडु राज्य का रहने वाला है। इन्होंने एक ऐसा मिट्टी का फ्रिज बनाया है जो इको फ्रेंडली है।

4 दिन तक खाद पदार्थ को ताजा रख सकता है यह मिट्टी का फ्रिज

तमिलनाडु के एक कुम्हार ने बनाया मिट्टी का फ्रिज, आम लोग भी खरीद सकते हैं इसे

यह सच है कि इन्होंने जो फ्रिज बनाया है वह पूरी तरह से मिट्टी का बना हुआ है। इस फ्रिज में जरूरत के हिसाब से सामन रखे जा सकते है। इसकी खास बात यह है कि आप कोई भी खाद पदार्थ खराब होने से बचाने के लिए 4 दिन तक इसमें रख सकते हैं। कोई भी खाद्य पदार्थ इसमें 4 दिन तक फ्रेश रहेगा और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें किसी भी प्रकार की बिजली कि आवश्यकता नहीं होगी। सुनने में यह जितना अलग है उतना ही खास भी। इसके पीछे इस कुमार ने बहुत मेहनत की है। एम शिव सामी कहते हैं कि पहले तो वह मिट्टी के बर्तन ही बनाया करते थे, लेकिन बाद में उनके दिमाग में एक अनोखा उपकरण बनाने का विचार आया। 70 साल के शिवसामी ने ऐसा अजूबा बना दिया जिसकी जरूरत गांव के और अन्य आम लोगों को पड़ती ही है। यह फ्रिज पोर्टेबल होने के साथ-साथ इको फ्रेंडली भी है।

अब तक 100 से भी ज्यादा मटके बैच चुके हैं एम शिव सामी

तमिलनाडु के एक कुम्हार ने बनाया मिट्टी का फ्रिज, आम लोग भी खरीद सकते हैं इसे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एम शिव सामी ने जो इको फ्रेंडली फ्रिज बनाया है। इसे उन्होंने 2020 में बनाया था। इसकी विशेषताओं के बारे में बताते हुए एम शिवसामी ने बताया कि यह फ्रिज अन्य इलेक्ट्रिक फ्रिज की तरह 4 दिन तक किसी भी सामान को फ्रेश रख सकता है। यहां तक की फ्रिज के साथ साथ पानी पीने के लिए मटके की तरह भी कार्य करता है। इसमें आगे की तरफ एक नल लगा हुआ है और पीछे की तरफ पानी डालने की जगह है। इसमें पानी के ठंडे होने से अंदर रखे खाद पदार्थ ताजा रहते हैं। इस मिट्टी के फ्रिज में अंदर की तरफ एक बर्तन भी होता है, जिसमें सब्जियां रखी जाती है। इसमें सामान रखने के बाद ढक्कन से बंद कर दिया जाता है। उन्होंने इसकी खासियत बताते हुए कहा कि इस फ्रिज में 15 लीटर से 18 लीटर तक का पानी भरा जा सकता है। यह फ्रिज आम लोगों के बजट का है। अब तक शिवसामी लगभग 100 से ज्यादा फ्रिज बेच चुके हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *