आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पेरेंट्स बनने पर फैंस ने दी बधाई, बोले घर में लक्ष्मी आ गई

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है, जिसके बाद से दोनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट काफी लंबे वक्त से अपने प्रेगनेंसी के दिनों को इंजॉय कर रही थी और अपने प्रेगनेंसी के दौरान कई फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थी। लेकिन अभी आलिया भट्ट के बेबी होने के बाद से वह काफी ज्यादा चर्चा में है। हालांकि बीते काफी लंबे वक्त से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही बेसब्री से खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह बेसब्री का पल खत्म हो चुका है और इंतजार के बाद में आखिर उन्हें एक नन्ही सी परी में मिल गई।

फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दे रहे हैं बधाइयां

आलिया भट्ट के डिलीवरी के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई फैंस पर्सनल पोस्ट कर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। यहां तक कि इस खुशखबरी के आ जाने के बाद में दादी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात को सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा अभी हाल ही में ट्विटर पर एक फैन ने पोस्ट कर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बहुत-बहुत बधाई और आलिया और रणबीर को बेबी गर्ल हुई है। इसके अलावा पोस्ट करते हुए फैन ने यह भी लिखा है कि घर पर लक्ष्मी आ गई है बहुत ज्यादा खुश हूं और और इस खुशी से इमोशनल भी हैं।

फिल्म ब्रह्मास्त्र के वीडियो से दी बधाई

एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक वीडियो की क्लिप शेयर करते हुए लिखा है। दोनों क्यूटनेस को बधाई रणवीर और आलिया बहुत ज्यादा खुश है। इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सराहना मिल रही है। कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को टैग करते हुए पोस्ट शेयर किए हैं। जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही छाए हुए हैं। डिलीवरी के बाद खुद आलिया भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस खुशखबरी को अपने चाहने वाले लोगों के साथ शेयर किया है। जिसके बाद से उन्हें हर कोई बधाइयां दे रहा है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उस पर भी लाखों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *