बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में बने रहते हैं लेकिन फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा आजकल अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की वजह से भी काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बड़ा नाम और मुकाम हासिल कर चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से एक अलग ही नाम और मुकाम कमाया है, जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा में बनी रहती है। लेकिन फिलहाल तो सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस सीजन में जाने की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में छाई हुई है।
सोनाक्षी सिन्हा की बिग बॉस में जाने की क्या है बड़ी वजह

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अभी हाल ही में एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बिग बॉस में जाने की वजह बताई है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है और वह अपने प्रोजेक्ट के लिए काफी ज्यादा चर्चा में रहती है और जल्दी ही सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट की वजह से ही बिग बॉस सीजन में गई है। आपको बता दे की जल्दी ही सोनाक्षी सिन्हा की एक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम डबल एक्सेल है, यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में है। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली है। लेकिन फिलहाल इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस के सीजन में पहुंची थी।
बिग बॉस में ब्लैक ड्रेस में नजर आयी सोनाक्षी सिन्हा

जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस सीरियल में नजर आने वाली है। जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सोनाक्षी सिन्हा आने वाली फिल्म डबल एक्सेल के प्रमोशन के लिए फिलहाल कई बड़े-बड़े सीरियलों और प्रमोशन के लिए कई जगह पर जा रही है। इसी दौरान सोनाक्षी सिन्हा अभी हाल ही में बिग बॉस सीजन में पहुंची थी। बता दे कि बिग बॉस में जाने से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपना एक लेटेस्ट फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि डबल एक्सेल ऑन बिग बॉस। फोटोशूट में सोनाक्षी सिन्हा ने एक वन पीस ब्लैक ड्रेस पहनी है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। इस वन पीस ड्रेस पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक ब्लैक लेदर जैकेट पहना है। जो सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है।