भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मोनालिसा अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर है। मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों और गानों से लेकर कई हिंदी टीवी शोज में खुद को साबित किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ऐसे में वो जब भी वीडियो शेयर करती है तो वीडियो वायरल हो जाता है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आए दिन वे सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी ऐसी फोटोज और वीडियो शेयर करती है कि वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते है। मोनालिसा एक बेहतरीन डांसर हैं उनके डांस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि मोनालिसा `बिग बॉस सीजन10′ में आई थी। इतना ही नहीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास था, लेकिन सिनेमा जगत में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। आपको बता दें कि मोनालिसा एक बंगाली है और पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
डांस वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल
एक समय था जब मोनालिसा अपनी बोल्ड और खूबसूरत अदाओं से भोजपुरी इंडस्ट्री में आग लगाती थी,लेकिन अब उन्हें कम ही प्रोजेक्ट में देखा जाता है फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। उसका कारण यह है कि वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दे कि मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलीयन फॉलोअर्स है। हाल ही में मोनालिसा ने अपना डांसिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शरारा पहन कर अदाएं दिखाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं डांस करते-करते मोनालिसा ने बड़ी स्टाइल में आंख भी मारी जिसने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया। एक्ट्रेस नए डांस वीडियो में जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। बता दे की मोनालिसा का यह डांस वीडियो उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का है जो 11 नवंबर को रिलीज होने वाला है। मोनालिसा ने ‘आये हैं बिहार से’ की कुछ लाइनों पर डांस किया। उनके इस वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।
फिल्म कुलचे छोले में नजर आएंगी मोनालिसा
बता दे कि मोनालिसा का यह डांस उनकी फिल्म ‘कुलचे छोले’ का है। वह इस वीडियो के जरिए फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। फैंस उनकी अदाओं पर मदहोश हो रहे हैं। खुली जुल्फों के साथ मोनालिसा का यह अंदाज उनके फैंस को बड़ा ही अच्छा लग रहा है। यह फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें मोनालिसा के करियर की तो मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी शो में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वे कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी है। अभिनय के अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपने ग्लैमरस अंदाज से अटेंशन लेती है। उन्हें पिछली बार अपने पति विक्रांत के साथ रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में भी देखा गया था।