3 साल बाद भारत आई प्रियंका चोपड़ा पहुंची लखनऊ, यूनिसेफ के साथ मिलकर किया काम

अपनी एक्टिंग से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत में आई हुई थी। वह करीब 3 साल बाद भारत आई थी। इस दौरान उन्होंने मुंबई में अपना कीमती समय बिताया। मुंबई में इंजॉय करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया लवर है, इसीलिए वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड ,ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है‌। जब वह उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ की एक फील्ड ट्रिप के लिए बाहर निकली ताकि राज्य में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म किया जा सके। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने एक कार के अंदर से अपना एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए पलों को किया याद

3 साल बाद भारत आई प्रियंका चोपड़ा पहुंची लखनऊ, यूनिसेफ के साथ मिलकर किया काम

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की। इस दौरान उन्होंने मुंबई और दिल्ली का दौरा भी किया। उन्होंने गाड़ी के अंदर से वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भारत में लैंगिक असमानता असमान अवसरों की ओर ले जाती है, खासकर लड़कियों के लिए। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन में लखनऊ में ही पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताए हुए पलों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहती है कि उनके समय से ही शेर और राज्य में क्या बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा “अभी मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ, भारत में हूं। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। मेरे यहां परिवार और दोस्त है।” एक्ट्रेस ने आगे उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के समाधान खोजने के लिए बात की।

मोहनलालगंज के लालपुरा के आंगनवाड़ी में पहुंची प्रियंका

साथ ही प्रियंका चोपड़ा मोहनलालगंज के लालपुरा के आंगनबाड़ी में भी पहुंची थी। उन्होंने वहां स्कूल के स्टूडेंट्स से मुलाकात की। प्रियंका चोपड़ा समाज से जुड़े प्रोग्राम में शामिल हुई थी। उनका आंगनबाड़ी के स्कूल का एक वीडियो भी वायरल हो ही रहा है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने लखनऊ पहुंचने के बाद यूनिसेफ ऑफिस की एक झलक भी शेयर की थी। प्रियंका ने लखनऊ में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी एक फोटो शेयर की थी। मुंबई आने के बाद प्रियंका ने अपनी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जिनमें वह हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। वही बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो उन्हें अगले प्रॉजेक्ट में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में देखा जा सकता है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में भी नजर आएंगी।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *