टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा और लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज हर किसी को पसंद आता है। साथ ही इस शो के स्टार कास्ट की बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो में काम करने वाले हर एक कलाकार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते आज वह सारी दुनिया में मशहूर है। लोग इस शो को इतना पसंद करते हैं कि इस शो के साथ-साथ उनके किरदारों के बारे में जानने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। शो में सबसे ज्यादा प्यार जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को मिला है। वही बात करें दिलीप जोशी की रियल लाइफ की तो शो में जेठालाल की पत्नी दया बेन और बेटा टप्पू है। रियल लाइफ में भी उनकी पत्नी और बेटी है। आपको बता दें कि उनकी पत्नी इतनी खूबसूरत है कि वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात दे देती हैं। शो में जेठालाल और बबीता की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जाता है।
किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है जेठालाल की पत्नी
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर किरदार की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। शो मे जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। शो मे जिस तरह वे बबीता जी से बात करते हैं और उन पर फिदा होते हैं लेकिन आपको बता दें कि रियल लाइफ में उनकी पत्नी भी किसी एक्ट्रेस से कम ग्लैमरस और खूबसूरत नहीं है। दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है और वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिलीप जोशी के दो बच्चे भी हैं। उनके बेटी का नाम नियती जोशी है और बेटे का नाम रित्विक जोशी है। दिलीप जोशी जितने अच्छे पति ऑन स्क्रीन पर है उतने ही अच्छे पति रियल लाइफ में भी है। वह अपनी फैमिली से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।
जेठालाल और जयमाला की शादी
दिलीप जोशी और उनकी पत्नी जयमाला की शादी को 20 साल हो चुके हैं। दोनों को खास इवेंट में साथ देखा जाता है। इस दौरान दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। साथ ही जयमाला और दिलीप जोशी अपने बच्चों के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। इसके साथ दिलीप जोशी सोशल मीडिया से फैमिली लाइफ को दूर रखना पसंद करते हैं। शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल शादीशुदा होने के बाद भी बबीता जी पर फिदा होते हुए दिखाई देते हैं बबीता के साथ जेठालाल को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन रियल लाइफ में उनकी पत्नी के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी उतना ही ज्यादा पसंद किया जाता है। शो में दिलीप जोशी जेठालाल के किरदार से लोगों को खूब हंसाते हैं। उनके बोलने का अंदाज भी लोगों को बेहद ही ज्यादा पसंद आता है। शो में जेठालाल से जुड़ा कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है इसलिए यह लोगों के बीच तेजी से छाया हुआ है।