बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने यूनिक स्टाइल को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। चाहे जिम हो या कोई भी फंक्शन मलाइका अरोड़ा को जहां कहीं भी स्पोर्ट किया जाता है वह अपने यूनीक स्टाइल से लोगों को चौंका ही देती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर जितनी ज्यादा एक्टिव रहती हैं उतनी ही ज्यादा एक्टिव वो सोशल मीडिया पर भी है। मलाइका फैंस के साथ अपनी कोई भी तस्वीर शेयर करना नहीं भूलती हैं इसलिए आए दिन वो अपनी बोल्ड, ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट करना नहीं भूलते हैं। कई बार मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और स्टाइलिंग के कारण ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती है। मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। 47 साल की अदाकारा अब भी उतनी ही ज्यादा खूबसूरत दिखती है जितनी पहले दिखती थी। उनके लुक्स और स्टाइलिंग को देख कर कोई यह नहीं कह सकता कि वह 47 साल की हो गई है।
मलाइका के लेटेस्ट लुक पर लोग उन्हें ऊर्फी जावेद कहकर ट्रोल कर रहे
अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत अदाओं के अलावा भी मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर खुलकर दुनिया के सामने अपना प्यार इजहार करते हुए दिखाई देते हैं। मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर कहर बरसाती हैं। मलाइका आए दिन अपनी ड्रेसेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और एक अलग ही अंदाज के साथ कैमरे में कैद होती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका येलो कलर की सीक्वेन की फ्रंट ओपन ड्रेस में दिखाई दी थी। मलाइका ने अपने इस लुक को ट्रेडिशनल नेकलेस के साथ टीमअप किया था। इस ड्रेस में मलाइका हद से ज्यादा हॉट दिख रही है। जहां कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वही कुछ लोग उन्हें ऊर्फी जावेद कह कर ट्रोल कर रहे हैं।
रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती है मलाइका
मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती है। मलाइका को फैशन से लेकर ड्रेसिंग और रिलेशनशिप को लेकर भी ऑनलाइन आलोचना झेलनी पड़ती है। इसके बाद भी मलाइका की बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वही बात करें मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपने नए शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बता दे कि मलाइका इस शो से ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं। वह इस शो के जरिए अपनी जिंदगी के अनदेखे पहलू की झलक सांझा करने वाली है। बता दे कि मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक 20 साल का बेटा अरहान भी है। लेकिन कुछ साल पहले ही मलाइका ने अरबाज को तलाक दिया था, अब वो अभिनेत्रा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं।