छोटे पर्दे की मशहूर कॉमेडियन, होस्ट और अभिनेत्री भारती सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों को हंसाया है। आज भारती पूरी दुनिया में लाफ्टर क्वीन के नाम से जानी जाती है। आज पूरी दुनिया में लगभग हर कोई उन्हें जानता है। भारती की कॉमेडी का हर कोई दीवाना है। साथ ही आपको बता दें कि भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन पर फैंस भी जमकर लाइक और कमेंट करते हुए नजर आते हैं। आज भारती सिंह की सोशल मीडिया पर भी बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारती सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर दुनिया भर में अपनी कॉमेडी का जलवा बिखेरा है। साथ ही आपको बता दें कि भारती से जुड़ी हर चीज जानने के लिए उनके फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने होम टूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
भारती ने अपने घर का वीडियो यूट्यूब चैनल पर शेयर किया

भारती सिंह ने अपने आलीशान घर का वीडियो यूट्यूब चैनल ऑफ लिंबाचियाज पर शेयर किया है। बता दें कि भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया और बेटे लक्ष्य के साथ मुंबई में 2BHK अपार्टमेंट में रहती हैं। भारती ने अपने घर के एंट्रेंस को पॉजिटिव वाइब्स से सजाया है। घर में एंट्री लेते ही सबसे पहले भारती सिंह का किचन आता है। उनका किचन मॉड्यूलर है और उनकी इंटीरियर भी हाई क्लास है। भारती के घर के लिविंग रूम में दो बड़े-बड़े काउच भी रखे हुए हैं। वीडियो में भारती सिंह अपने लिविंग रूम की अलमारी भी दिखाती है, जिसमें उनकी और उनके दोस्तों की तस्वीरें रखी रहती है। कॉमेडियन के लिविंग रूम में एक बड़ी सी टीवी है जिसके पास में उन्होंने एक लकड़ी का फर्नीचर लगवाया है। एक्ट्रेस के लिविंग रूम में ही एक छोटा सा मंदिर है और डायनिंग एरिया है भारती का डाइनिंग वाइट तो वही कुर्सियों को येलो रंग में रखा है।
किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है भारती का घर

भारती सिंह का बेड रूम भी किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। उनके बेडरूम में पर्पल कलर का मखमली किंग साइज बेड है। वही बात करें भारती सिंह की बालकनी की तो भले यह वह छोटी है लेकिन सुबह और शाम का कीमती समय बिताने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। उन्होंने अपनी बालकनी को 2 फाइट कुर्सियों और एक टेबल से सजा रखा है। साथ ही आपको बता दें कि भारती सिंह के घर में एक वर्क रूम भी है जिसमें हर्ष लिंबाचिया राइटिंग का काम करते हैं। भारती सिंह का घर फंकी कलर से सजाया गया है जिससे वह काफी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा है। इस तरीके से भारती सिंह का पूरा घर बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है और एक आलीशान बंगले की तरह दिखता है।
भारती सिंह का पूरा घर एक आलीशान बंगले की तरह दिखता
