एक बार फिर जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच बढ़ी नज़दीकियां, अंबानी की रोका पार्टी में भी एक साथ हुए स्पॉट

जहान्वी कपूर पिछले दो-तीन महीनों से एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही है, जिसकी वजह से दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच अभी खबरें यह भी आ रही है कि दोनों के बीच एक बार फिर रिलेशनशिप हो चुका है और दोनों एक बार फिर एक दूसरे के संग रिलेशनशिप में है। बीते दिनों जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ही राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोका पार्टी में साथ नजर आए थे, जिसके बाद से इस पार्टी की कई इनसाइड तस्वीर सामने आ चुकी है। सामने आयी तस्वीरों में देखा जा सकता है जानवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर और अपने ओरहान के साथ भी नजर आ रही है और ओरहान ने भी जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसकी वजह से यह दोनों एक बार फिर चर्चा में बने हुए।

करण जौहर के शो में जहान्वी कपूर ने एक्सेप्ट किया था रिलेशनशिप

एक बार फिर जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच बढ़ी नज़दीकियां, अंबानी की रोका पार्टी में भी एक साथ हुए स्पॉट

करण जौहर का कॉफी विद करण जो हमेशा की चर्चा में रहता है, लेकिन अभी हाल में कुछ दिन पहले कॉफी विद करण के 7 वे सीजन में जानवी कपूर बतौर गेस्ट पहुंची थी। गेस्ट के रुप में जब करण जौहर ने जहान्वी कपूर से सवाल-जवाब किए तो इस पर उन्होंने अपने और शिखर के रिलेशनशिप की बात को लेकर एक्सेप्ट किया था। हालांकि उस वक्त कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन बीते समय यह बात सामने आई कि जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच में एक बार फिर दोनों ने एक दूसरे से बातें करना शुरू कर दी है। दोनों ने फैसला लिया है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को एक और मौका देंगे, जिसकी वजह से आजकल दोनों एक दूसरे के साथ कहीं जगह पर स्पॉट होते हैं।

एक साथ नजर आए शिखर पहाड़िया और बोनी कपूर

एक बार फिर जहान्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच बढ़ी नज़दीकियां, अंबानी की रोका पार्टी में भी एक साथ हुए स्पॉट

अभी हाल ही में 24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपना 66 वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, इस जन्मदिन की पार्टी में भले ही खुद अनिल कपूर कि इतनी चर्चा नहीं हो रही है, लेकिन दूसरी तरफ जहान्वी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहड़िया की जबरदस्त चर्चाएं हो रही है, जिसकी वजह यह है कि अनिल कपूर की जन्मदिन पार्टी में शिखर पहाड़िया शामिल हुए थे और शिखर पहाड़िया के साथ उस दौरान जहान्वी कपूर के पापा बोनी कपूर भी एक दूसरे के साथ नजर आए, इतना ही नहीं बल्कि बोनी कपूर के साथ-साथ शिखर पहाड़िया ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस भी दिया था, जिसकी वजह से यह दोनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *