मशहूर सिंगर रेपर यो यो हनी सिंह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अभी हाल में कुछ वक्त पहले मशहूर सिंगर हनी सिंह का अपनी पत्नी के साथ तलाक हुआ है और वह फिलहाल अपना ज्यादातर वक्त अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थदानी के साथ ही बिताते हैं। हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड का नाम टीना थदानी है जो कि बेहद ज्यादा खूबसूरत है। आए दिन हनी सिंह और टीना की नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती है। लेकिन अभी हाल ही में यो यो हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। जिसकी वजह से फिलहाल उनकी नई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। अभी हाल ही में हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस रोमांटिक वीडियो में हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड टीना के साथ नजर आ रहे हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ हनी सिंह आये नजर

मशहूर सिंगर हनी सिंह अपने तलाक के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अपने तलाक के 3 महीने बाद ही हनी सिंह ने यह कंफर्म कर दिया है कि वह फिलहाल टीना के साथ रिलेशनशिप में है। और टीना उनकी गर्लफ्रेंड है इस रिश्ते की घोषणा खुद हनी सिंह ने कर दी। लेकिन अभी हाल ही में हनी सिंह ने टीना के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सभी प्रेमियों के लिए नया साल मुबारक हो, यह प्रेमियों का मौसम है ना कि नफरत का मौसम। यह वीडियो खुद हनी सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है हनी सिंह अकेले नहीं बल्कि उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड टीना भी नजर आ रही है। लेटेस्ट वीडियो में हनी सिंह की गर्लफ्रेंड उन्हें किस करती हुई नजर आ रही है।
हनी सिंह ने गाया मेरी जान खाएगी मीठा पान
हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि हनी सिंह 1 गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद में पीछे से उनकी गर्लफ्रेंड आती है और उनको किस करती हुई नजर आती है। लेकिन इस दौरान हनी सिंह टीना के लिए गाना गाते हैं कि ”मेरी जान खायेंगी मीठा पान, मेरी जान खांदी मीठा पान” यह बात बात बार-बार दोहराते हुए हनी सिंह काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. इसी वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने हनी सिंह को ट्रोल करते हुए लिखा है कि आज भाई मूड में लग रहे हैं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है आज हनी सिंह इसको पान खिला कर ही मानेंगे।