आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी शानदार अदाकारी की वजह से लोगों के दिल में अपने लिए खास जगह बना चुकी है। जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है, एक वक्त ऐसा भी था जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने बतौर मॉडलिंग से हिंदी फिल्मों में अपना कदम रखा था। तभी उनके पास कोई अप्रोच ना होने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस वक्त उनका साथ सलमान खान ने दिया और सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का अफ़ेयर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है, आज हर कोई सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर के बारे में वाकिफ है। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान के साथ ही नहीं ऐश्वर्या राय बच्चन का विवेक ओबरॉय के साथ भी अफेयर रह चुका है।
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय से बड़ी नज़दीकियां

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान का अफेयर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। आज बच्चा बच्चा सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के ब्रेकअप और अफेयर से वाकिफ है। जिसकी वजह से आज पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने अफेयर के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या राय बच्चन का सलमान खान से ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद में उनकी मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विवेक ओबेरॉय से हुई थी। यह भी कहा जा सकता है कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई और दोनों का अफेयर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है, दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ”क्यूं हो गया ना” के शूटिंग स्टेज पर हुई थी।
खुद विवेक ओबेरॉय कर चुके हैं अफेयर का खुलासा

ऐश्वर्या राय बच्चन और विवेक ओबेरॉय की पहली मुलाकात फिल्म ”क्यू हो गया ना” की शूटिंग स्टेज पर हुई थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नज़दीकियां बड़ी और दोनों से नजदीकिया इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि दोनों के बीच में प्यार तक हो गया। इस फिल्म की शूटिंग के बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इस बात का खुलासा एक बार खुद विवेक ओबेरॉय भी करण जोहर के रियलिटी शो कॉफी विद करण में कर चुके हैं। कॉफी विद करण में करण जौहर इसी तरीके के अजीब सवाल करते हैं जिनके जवाब देते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने बारे में और ऐश्वर्या राय बच्चन के अफेयर का खुलासा किया था। बताया यह भी जाता है कि जब ऐश्वर्या राय बच्चन विवेक ओबेरॉय के संग रिलेशन में आए, तो उसके बाद में सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को धमकी तक दी थी।