शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हो गया था बुरा हाल, अंधविश्वास–ढोंग पर करने लगी थी भरोसा

दिव्यंका त्रिपाठी जिन्होंने छोटे पर्दे पर काफी कमाल का काम किया और प्रत्येक घर में अपने अभिनय से हर एक के दिल को छुआ। दिव्यांका काफी सालों से टीवी में काम कर रही हैं जिसके चलते उन्हें कई धारावाहिकों में भी देखा गया है। उनका मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ जिसमें उन्होंने इशिता की भूमिका निभाई जो लोगों को बेहद पसंद आई और इसके चलते कई सालों तक वह धारावाहिक लोगों के दिलों पर राज करता रहा। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे जिसके चलते सभी चुनौतियों का सामना आसानी से किया और लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई। दिव्यांका की निजी जिंदगी आसान नहीं रही उसमें भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। आगे आपको आर्टिकल में बताएंगे कि दिव्यंका ने कैसे अपने पुराने रिलेशनशिप को भुलाकर जिंदगी की नई शुरुआत की और उन्होंने कैसे बुरे वक्त का सामना किया।

शूटिंग के दौरान मिली थी शरद से

शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हो गया था बुरा हाल, अंधविश्वास–ढोंग पर करने लगी थी भरोसा

दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष किए। साथ ही उन से उभर कर उन्होंने अपने लिए काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। बता दें कई साल पहले जब वे ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ की शूटिंग कर रही थी तब उनके अपोजिट रोल में शरद मल्होत्रा थे। दोनों साथ में कई समय तक काम करते रहे और दोनों में अच्छी खासी दोस्ती हुई और उस दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी थे जिसके चलते दोनों एक दूसरे को कई सालों तक डेट करते रहें। खबरों के अनुसार दिव्यंका और शरद एक दूसरे के साथ 8 साल तक रिलेशनशिप में थे जिसके चलते दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ रही थी और दिव्यंका ने भी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह दोनों शादी करने वाले हैं। उसके बाद उनके बीच विवाद हुए जिसके चलते उन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दिव्यंका खुद को संभाल नहीं पाई जिसके चलते उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए जो काफी आश्चर्यजनक थे।

ब्रेकअप के बाद किया डिप्रेशन का सामना

शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हो गया था बुरा हाल, अंधविश्वास–ढोंग पर करने लगी थी भरोसा

दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का ब्रेकअप हुआ तो उसका सबसे ज्यादा असर दिव्यांका पर पड़ा। दिव्यांका ने इंटरव्यू में बताया कि वह इस तरह से डिप्रेशन में चली गई थी कि वह हर वक्त बैठ कर रोती रहती थी। अपने रिलेशनशिप को वापस पाने के लिए उन्होंने अंधविश्वासों पर भी भरोसा करना शुरू कर दिया था जिसके चलते वे कई ऐसी जगह गई जहां उनका जाना बिल्कुल ठीक नहीं था लेकिन वे हर हाल में अपने रिलेशनशिप को बचाना चाहती थी। ब्रेकअप के बाद उन्हें बहुत सी घटनाओं का सामना करना पड़ा जिससे उनकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लग गई और इसकी वजह से वह अपने काम पर भी फोकस नहीं कर पाती थी। लेकिन एक समय ऐसा आया जब वे हर हालात से लड़ना सीख गई और अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत बनाया। उसके बाद वे फिर से टीवी इंडस्ट्री पर छा गई और अपने काम की वजह से लोगों के दिलों पर राज किया।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *