बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली रश्मिका मंदाना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म ‘पुष्पा:द राइज़’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर वे आज पूरे देश भर में एक अलग पहचान हासिल कर चुकी है। आज लोग उन्हें रश्मिका मंदाना के नाम से कम और श्रीवल्ली के नाम से ज्यादा जानते हैं, इसके बाद से ही वह दुनिया भर में मशहूर हो गई है और एक के बाद कई प्रोजेक्ट में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया लवर भी हैं इसलिए आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। रश्मिका कि खूबसूरती से ज्यादा क्यूटनेस के चर्चे होते हैं। इन दिनों एक्टेस मालदीव में अपनी वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। वहीं से वह अपनी खूबसूरत तस्वीर आए दिन शेयर करती रहती हैं।
रश्मिका ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की

दरअसल रश्मिका पिछले 5 दिनों से मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका रही हैं। हालांकि रश्मिका मालदीव से वापस लौट रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस खूबसूरत जगह को बड़े ही खास अंदाज से अलविदा कहा हैं। वैसे तो एक्ट्रेस ने इससे पहले अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रही है। इस तस्वीर में रश्मिका ने मालदीव को खास अंदाज में अलविदा कहां है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने लाइट पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंट थाई हाई सिल्ट ड्रेस पहनी हुई है जिसके बैकग्राउंड में बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। चेहरे पर प्यारी सी स्माइल और आंखों पर काला चश्मा रश्मिका की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है। यह तस्वीरें फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं और वे इन तस्वीरों पर अपना दिल हार बैठे हैं।
रश्मिका मंदाना बोल्डनेस से लोगों का दिल बखूबी जीतना जानती

साउथ की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना केवल दक्षिण में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी फेमस है। वह पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक है, उनकी अदाकारी, मुस्कुराहट और फैशन सेंस लोगों के दिलों को जीत लेती हैं। फिल्मों के साथ-साथ वे सोशल मीडिया पर भी कहर बरसाती है इसलिए अपने नए नए अवतार सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर फैंस की तारीफों की भरमार आपको देखने को मिल सकती हैं। सोशल मीडिया पर लोग अपना प्यार लुटा ही देते हैं अभी फिल्म गुड बाय से वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली जिसमें वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म गुड बाय 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई थी, इसमें अमिताभ बच्चन के अलावा नीता गुप्ता भी लीड रोल में नजर आई। रश्मिका मंदाना अपनी अदाकारी, खूबसूरती और बोल्डनेस से लोगों का दिल बखूबी जीतना जानती हैं इसलिए आज वे चर्चा का विषय बनी हुई है।