आज इतिहास रचेगा चंद्रयान 3, चांद पहुंच कर लहराएगा भारत का झंडा

भारत के लिए आज बहुत बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि आज के दिन आज शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर दुनिया उस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा, यह पहला मौका होगा जब चंद्रयान पर भारत जैसा देश बड़ी कामयाबी का अपना झंडा लहराएगा, इतिहास रचने की यह प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही है, अब कुछ ही समय बाद भारत को बहुत बड़ी कामयाबी मिलने वाली है आईए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको चंद्रयान-3 से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातों से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्हें जानकर आपको भारत पर गर्व होने वाला है और इसरो पर भी आपको काफी ज्यादा गर्व महसूस होगा, आगे की जानकारी आगे के आर्टिकल में संपूर्ण तरीके से दी जाएगी।

सबसे पहले करेगा ये काम

विक्रम लैंडर का टचडाउन कर भारत इतिहास रच देगा, लेकिन मिशन पूरा करने के लिए रोवर को लगातार 14 दिन काम करना होगा, विक्रम लैंडर से जो प्रज्ञान रोवर अलग होगा यह सबसे पहले चांद पर भारत का निशान छोड़ेगा, चंद्रयान-1 और चंद्रयान -2 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे एम अन्नादुरई के मुताबिक चंद्रयान-3 चांद पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ भी बनाएगा, रोवर में भी भारत का झंडा और इसरो का निशान बना होगा, 14 दिन तक ये चांद की सतह पर जहां जहां पर मूवमेंट करेगा वहां भारत की पहुंच का निशान छोड़ता जाएगा, हालांकि यह मूवमेंट कर कितनी दूरी तय करेगा ये फिलहाल तय नहीं है, इसरो चीफ एस सोमनाथ के मुताबिक यह वहां के हालात और परिस्थितियों पर निर्भर करता है कि रोवर चांद पर कितनी दूरी तय करेगा।

भारत को मिलने वाली है बहुत बड़ी कामयाबी

भारत के लिए अभी हाल ही में काफी गर्व का समय है क्योंकि भारत आज 23 अगस्त 2023 को काफी बड़ा इतिहास रचने वाला है आपको बता दे, भारत के लिए काफी खुशी का माहौल है, आज 23 अगस्त 2023 को भारत चंद्रयान 3 के जरिए चांद पर फतह करने वाला है लोगों को चंद्रयान-3 से काफी अपेक्षा है, और वैज्ञानिकों द्वारा भी बताया जा रहा है, कि चंद्रयान श्री अच्छी लैंडिंग करके भारत को काफी बड़ी सफलता दिलाएगी अब देखना यह है, कि चंद्रयान 3 किस तरीके से चांद पर लैंड होता है और किस तरीके से भारत को बड़ी कामयाबी दिलाता है, सभी लोगों की आज चंद्रयान 3 से जुड़ी हुई है,
लोगों द्वारा भारत की इस बड़ी कामयाबी के लिए बढ़ चढ़कर भगवान से काफी प्रार्थना ही की जा रही है अब देखना यह है, कि चंद्रयान-3 किस तरीके से अपना रुतबा चांद पर दिखता है और किस तरीके से भारत को एक बड़ी कामयाबी दिलाकर विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनता है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *