फ़ोटो में दुखी दिख रही इस लड़की के नाम का बॉलीवुड में बजता है डंका, पति भी हैं नामचीन बल्लेबाज़

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया जिसकी बराबरी कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो अपने माता-पिता की वजह से इंडस्ट्री में आए या फिर उनकी वजह से उन्हें वह नाम मिला। आज हम बात करने जा रहे हैं तस्वीर में दिखने वाली इस छोटी बच्ची की जो बॉलीवुड इंडस्ट्री पर और लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बता दें उन्होंने शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना किया जिसके चलते इन्होंने अपने आप को इतना मजबूत बनाया कि आज यह सफलता की ऊंचाइयों पर है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की। जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं और लोगों के दिलों पर राज करती नजर आती हैं।

लुक्स की वजह से कई बार खाई मात

फ़ोटो में दुखी दिख रही इस लड़की के नाम का बॉलीवुड में बजता है डंका, पति भी हैं नामचीन बल्लेबाज़

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अपना डेब्यू किया था। बता दे फिल्म में उनके अपोजिट लीड एक्टर के रूप में शाहरुख खान थे और शाहरुख के साथ अपनी पहली फिल्म करना हर किसी एक्ट्रेस के लिए बड़ी बात होती है। अनुष्का को शुरुआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा एक इंटरव्यू में उनके बताए अनुसार उन्हें डायरेक्टर्स द्वारा उनके लुक्स की वजह से नहीं चुना जाता था और उनका रोल किसी दूसरी अभिनेत्री को दे दिया जाता था। तब अनुष्का ने अपने लुक्स और अपने काम पर काफी ज्यादा काम किया जिसके चलते वे धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने में सफल रही। वहीं एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों से उन्होंने अलग पहचान बनाई। वही उनके लुक्स की बात करें तो बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को अपनी सुंदरता में मात देती है।

मशहूर बल्लेबाज की है पत्नी

फ़ोटो में दुखी दिख रही इस लड़की के नाम का बॉलीवुड में बजता है डंका, पति भी हैं नामचीन बल्लेबाज़

अनुष्का शर्मा अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले करने में ज्यादा वक्त नहीं लेती, उन्होंने पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहकर काफी अच्छा खासा नाम कमाया जिसके बाद हर कोई उनका दीवाना होता नजर आया। वहीं अनुष्का की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली से शादी की जिसके बाद वे काफी ज्यादा सुर्खियों में आई और दोनों की जोड़ी को फैंस के द्वारा भी काफी पसंद किया गया। विराट और अनुष्का की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होती और दोनों को एक साथ देख उनके फैंस काफी ज्यादा खुश होते हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी बेहतरीन जोड़ियों में से एक है जिन्हें लोगों द्वारा काफी प्यार मिलता है। बता दे अनुष्का और विराट की एक बेटी भी है जिसकी झलक अभी तक उन्होंने अपने फैंस को नहीं दिखाई लेकिन दोनों की जोड़ी और दोनों के स्वभाव को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *