बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। जिसके बाद से रणबीर कपूर काफी ज्यादा चर्चा में छाए हुए हैं, हालांकि इस फिल्म में रणबीर कपूर का लुक देखने लायक है। जिसकी वजह से हर कोई रणबीर कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज होने के बाद में रणबीर कपूर की बॉडी रणबीर कपूर का स्वैग और रणबीर कपूर का किलर अंदाज देखने लायक हैं। जिसकी वजह से लोग रणबीर कपूर के लुक को खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोग उनके लुक को किलर बताकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल का पोस्टर रिलीज फैंस को खास गिफ्ट दिया गया है, जिसकी वजह से रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल के फर्स्ट लुक रिलीज के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में छाए हुए हैं।
रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज
रणबीर कपूर के इस लेटेस्ट लुक को देखकर फैंस सुपर एक्साइटिड हो रहे हैं और वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एनिमल का जो पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें रणबीर कपूर का एक साइड लुक देखा जा सकता है, इस साइड लुक में रणबीर कपूर गुस्से से किसी को देख रहे हैं। गुस्से में देखने के साथ-साथ रणबीर कपूर के लुक में लंबी दाढ़ी घूंगराले लंबे बाल खून से लथपथ रणबीर कपूर दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर का यह सीरियस लुक देखने लायक है, इसके अलावा रणबीर कपूर के हाथ में एक धारदार कुल्हाड़ी भी देखी जा सकती है जो कि खून से सनी हुई है। इस खून से सनी हुई कुल्हाड़ी के साथ-साथ रणबीर कपूर अपने एक हाथ से सिगरेट जलाते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं रियेक्ट और जल्दी रिलीज होने जा रही है एनिमल
रणबीर कपूर के इस बोकाली लुक को देखने के बाद में हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ कर रहा है। तो दूसरी तरफ फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं, कुछ लोग रणबीर कपूर के सूट के बारे में बात कर रहे हैं तो कुछ रणबीर कपूर के अंदाज को किलर बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोग रणबीर कपूर के लुक को खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी किलर लुक कहकर उनकी तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कबीर सिंह और पुष्पा दोनों ही करैक्टर उसको मिक्स क्यों किया है, आपको बता दें कि रणबीर कपूर की यह अपकमिंग फिल्म एनिमल बड़े पर्दे पर 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है, संदीप वांगा ने ही कबीर सिंह फिल्म बनाई थी और यह फिल्म भी उन्होंने ही लिखी है।