कृति खरबंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। जिसे दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद किया गया। बता दे हिंदी फिल्म सिनेमा के अलावा कृति तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी है जिससे इनको काफी लोकप्रियता मिली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने कुछ ही फिल्में की है जो लोगों को बेहद पसंद आई। साथ ही उनकी अदाकारी के तो फैंस दीवाने हैं। कृति लुक्स में बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती है और उनके ग्लैमर की तारीफ पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में होती नजर भी आती है। हाल ही में कृति की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वे बेहद ही हॉट लग रही है।
पुलकित सम्राट से पहले इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट

कृति खरबंदा रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं हाल ही में वे पुलकित सम्राट को डेट कर रही है। बता दे पुलकित और उनके रिलेशनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी तब दोनों ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए अपने फैंस को एक दूसरे के साथ होने के बारे में बताया था। जिसके बाद में उनके फैंस काफी खुश हुए क्योंकि दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन इससे पहले भी वे अपने कोस्टार को डेट कर चुकी हैं। बता दे 2017 में आई फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ के लीड एक्टर राजकुमार राव के साथ में उनके रिलेशनशिप के काफी चर्चाएं हुई थी। हालांकि दोनों ने इस पर अपने कोई बयान नहीं दिए लेकिन दोनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की खबरें सामने आती रही थी और उसके कुछ साल बाद ही उन्होंने पुलकित के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया जिसके बाद फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करने लगे।
बोल्ड लुक्स में दिखाई अपनी हॉटनेस

हाल ही में कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें में स्विमिंग पूल में बिकनी पहन नहाती हुई दिखाई दे रही है। बता दे तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही है और उनके फैंस उन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उन्हें जलपरी भी कहते नजर आ रहे हैं। कृति के लुक्स की बात करें तो नो मेकअप लुक में कृति बेहद खूबसूरत लग रही है। कृति ने वन शोल्डर बिकनी पहनी हुई है जिसमें उनके बोल्ड लुक्स को साफ देखा जा सकता है साथ ही उनकी हॉटनेस भी तस्वीरों में छलकती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद फैंस उनकी तस्वीरों पर काफी फिदा हो गए और कुछ ही पल में उनकी तस्वीरों पर काफी लाइक्स और कमेंट आने लगे। कृति अन्य अभिनेत्रियों की तरह अपनी खूबसूरती को बरकरार रखते हुए दिखाई दी।