भोजपुरी सिनेमा की पसंदीदा एक्ट्रेस ‘मोनालिसा’ जो हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपने कदम जमा जुकी हैं इन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। साथ ही उनके अभिनय की भी काफी सराहना की जाती है जिसके चलते इन्हें इनके कैरियर की काफी अच्छी उपलब्धि भी प्राप्त हुई। मोनालिसा के हॉट और सिजलिंग लुक्स पर उनके फैंस फिदा होते हुए नजर आते हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों पर भी कुछ ही देर में कई सारे लाइक और कमेंट आने लगते हैं जिसे देख इनकी लोकप्रियता की पहचान आसानी से लगाई जा सकती हैं। मोनालिसा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग छवि बनाई जिसको बरकरार रखने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और कड़े संघर्षों के बाद वे इस मुकाम पर पहुंची। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से टीवी इंडस्ट्री में आने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपने लुक्स पर भी काफी ध्यान दिया जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता हैं।
सोशल मीडिया पर पति के साथ हुई रोमांटिक
मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए काफी एक्टिव नजर आती है जिसके चलते हुए आए दिन कोई ना कोई तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती है। बता दे वे अपने पति के साथ भी इंस्टाग्राम रील्स बनाती हुई नजर आती है। जिसमें वे कई बार रोमांटिक और कई बार कॉमेडी करती हुई दिखती हैं। उनके पति के साथ इन के वीडियोज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और दोनों की जोड़ी को भी लोगों का बहुत प्यार मिलता है। मोनालिसा पिछली बार स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो ‘नजर’ में दिखाई दी थी जिसमें उन्होंने एक डायन की भूमिका निभाई और अपने नकारात्मक स्वरूप को भी बरकरार रखा। जिसमें वे काफी लोकप्रिय भी हुई और दर्शकों ने उनके काम की भी काफी सराहना की। जिसकी वजह से उन्हें करियर में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती रही। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से हिंदी टीवी इंडस्ट्री में जगह बना पाना बहुत ही मुश्किल होता है लेकिन मोनालिसा ने अपने काम के जरिए अपनी पहचान बनाई।
हॉट लुक्स में नजर आई मोनालिसा
हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की जो कि काफी तेज से वायरल होने लगी। मोनालिसा के लूक की बात करें तो वे बेहद खूबसूरत दिखाई देती है और अपनी बॉडी को भी काफी अच्छे से मेंटेन रखती है। उनके लुक्स और उनकी बॉडी का मुकाबला तो बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी नहीं कर सकती। मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने यैलो कलर का वन शोल्डर टॉप के साथ ग्रीन मिनी स्कर्ट कैरी की थी। जिसमें उनके हॉट लुक्स को आसानी से देखा जा सकता था। उनके फैंस उनकी तस्वीर पर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया देते नजर आए जिसके चलते उनकी तस्वीर काफी वायरल हो गई और उन्हें लोगों का का बेहद प्यार भी मिला। मोनालिसा आए दिन अपने प्रोफेशनल लाइफ की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर करती है जिसे देख उनके फैंस मोनालिसा के काम की काफी सराहना और प्रशंसा करते हैं।