बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। हालांकि फैंस बच्चे की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु की परवरिश में बिजी हैं और अब प्रेगनेंसी के बाद अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए जमकर जिम में पसीना बहा रही हैं। इसी बीच सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोर्ट किया गया। प्रेगनेंसी के बाद पहली बार सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। उनकी इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि प्रेगनेंसी के बाद पहली बार सोनम कपूर का यह स्टाइलिश लुक देखा गया है और यह लुक फैंस को पसंद भी आ रहा है।
सोनम कपूर का एयरपोर्ट के दौरान का वीडियो हो रहा है काफी तेजी से वायरल
इन दिनों सोनम कपूर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर कंप्लीट ब्लेक लुक में नजर आ रही हैं। प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर के स्टाइलिश लुक की हर कोई चर्चा कर रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम कपूर ब्लैक लुक में है, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने बहुत जल्द ही अपना वेट मेंटेन कर लिया है। उनके इस लुक को देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की है जिस की कुछ तस्वीरें खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि हैं। तस्वीरों में सोनम कपूर को अपने बेटे को गोद में लिए देखा जा सकता है। इस दौरान सोनम कपूर ने ऑफ वाइट कलर का गाउन पहना हुआ है, वही वायु कपूर ने अपनी मां के मैचिंग के आउटफिट की तरह ऑफ वाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है। इन तस्वीरों में उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
सोनम कपूर ने दिया बेटे वायु को जन्म

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया है। उन्होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी हैं। हालांकि अभी तक सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे के चेहरे को रिवील नहीं किया है। दिवाली की तस्वीरों में भी सोनम कपूर ने अपने बेटे के चेहरे को रिवील नहीं किया है। इस कारण फैंस उनके बेटे की झलक को पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही बात करे सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रही है। लेकिन जल्द ही वह बॉलीवुड में कमबैक करेंगी।