बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही हमेशा से ही अपने लुक्स और स्टाइलिंग को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें फैंस को देखने को मिलती रहती है। नोरा फतेही काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं जिसके चलते वह अपने फैंस के साथ बेहद स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती हैं। फैंस भी नोरा फतेही पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। साथ ही बता दे की नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। इस हसीना को अपने कमाल की फैशन सेंस के लिए न सिर्फ पसंद किया जाता है बल्कि कई गर्ल्स को वह फैशन गोल्स भी देती हैं। हसीना कभी मिनी ड्रेसेस, बोल्ड आउटफिट्स तो कभी सूट और साड़ी जैसे कपड़ों में अपना जलवा दिखाती रहती हैं। इस हसीना के हर लुक पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। वह आए दिन ऐसी तस्वीरें शेयर करती है जिन पर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पाते हैं।
हर दिन सोशल मीडिया पर अपने लुक्स करती हैं शेयर

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही हमेशा से ही अपने हॉट अंदाज़ के लिए जानी जाती है। इनका हर एक लुक वायरल होता रहता है। जिसका कारण है उनका स्टाइलिंग और फिट बॉडी। नोरा फतेही को ड्रेसेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत अच्छा लगता है। यह तो उनके इंस्टाग्राम हैंडल को देख कर ही पता लगाया जा सकता है कि वह अपने ड्रेसिंग आउटफिट के साथ कितने एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। वेस्टर्न के साथ साथ वह इंडियन ड्रेसेस में भी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लगती हैं और अपनी दिलकश अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा वायरल होने वाला उनका यह ट्रेडिशनल लुक है। उनकी साड़ी में एक से बढ़कर एक तस्वीर देख फैंस बेकाबू हो जाते हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद भी आता है। वाकई नोरा फतेही अपने लुक्स और स्टाइलिंग से सबका दिल जीत ही लेती हैं।
अपने लेटेस्ट लुक में लग रही है बेहद ही ज्यादा खूबसूरत

आए दिन दिलबर गर्ल अपने लुक से लोगों के होश उड़ा देती है। बोल्ड और ब्यूटीफुल नोरा फतेही इस बार इंडियन लुक में अपने भारतीय फैंस को लुभाती दिखी। हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कि हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही ने बेबी पिंक रंग की साड़ी पहनी है और अपने बालों को खुला छोड़ा है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने डायमंड ज्वेलरी और लाइट मेकअप किया है। अपने इस लुक को फ्लोंट करते हुए नोरा फतेही अलग अलग अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि नोरा फतेही भारतीय अभिनेत्री है , जिन्होंने 2014 में बॉलीवुड फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन’ के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी। नोरा फतेही ने अपनी हॉट अदाओं के कारण काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है। खैर आपको बता दें कि इन नोरा फतेही अपनी अगली फिल्म ‘थैंक गॉड’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। फिलहाल एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका अदा कर रही है।