खुद को डॉक्टर इंजीनियर बताकर इस शख्स ने की बेशर्मी की सारी हदें पार 15 लड़कियों संग रचा ली शादी 2014 से कर रहा है यह घिनौना काम

भारत के इस जगत में शादी के बंधन को एक पवित्र रिश्ता माना जाता है, शादी भारतीय संस्कृति की सबसे पारिवारिक और सबसे ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त करने वाली संस्कृति है, लेकिन इसी शादी का लोग कहीं तरीके से मजाक बना देते हैं, मजाक उन पर काफी ज्यादा भारी भी पड़ता है, आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जिसने बेशर्मी की सारी हदों को पार कर दिया, इस शख्स ने 35 साल की उम्र में लगभग 15 से भी ज्यादा लड़कियों से शादी कर ली और हर बार लड़कियों से शादी करने के लिए इस शख्स ने ऐसे ऐसे बहाने बनाए, कि हर लड़की इसके बहाने और इसके जाल में आसानी से फंस गई तो आज हम आपको इसी शख्स की पूरी सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।

15 से भी ज्यादा लड़कियों को फसाया अपने जाल में बताया खुद को टीचर इंजीनियर और डॉक्टर

अभी हाल ही में 35 वर्षीय युवक महेश की कहानी काफी ज्यादा सुर्खियों में आ रखी है,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शख्स बेंगलुरु के बनशंकरी का रहने वाला है और इसका नाम महेश केबी नायक है,उसे हाल ही में मैसूर पुलिस ने अरेस्ट किया है, महेश की उम्र 34 साल की है और 24 साल की उम्र से ही उसने महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया था, इतना ही नहीं 2014 से लेकर 2023 तक उसने 15 महिलाओं से शादी कर डाली, इस शख्स ने हर महिला को अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सारी चीजें अलग-अलग बताइ, आपको बता दें इस शख्स ने 2014 से लेकर 2023 तक 15 महिलाओं को अपने शिकंजे में फसा लिया, खुद को कभी डॉक्टर तो कभी इंजीनियर तो कभी टीचर बताकर शादी कर ली।

महेश ने दिखावे के लिए बनाया था फर्जी क्लीनिक भी

35 वर्षीय महेश जिसने 15 महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उनसे शादी का घिनौना मजाक किया, आपको बता दें इन 15 महिलाएं में कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिन के चार बच्चे हैं, उसने तुमकुरु में एक फर्जी क्लिनिक भी बना रखा था ताकि कसी को शक ना हो, वहां एक नर्स को भी नौकरी पर रखा था, फिलहाल उसे अरेस्ट कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है, बताया गया कि उसने आखिरी शादी इसी साल जनवरी में की थी जब मैसूर की एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर उसके झांसे में आ गई,लेकिन आखिर उसके साथ भी उसकी पोल खुल गई, 15 महिलाओं की जिंदगी खराब करने के बाद अब यह युवक पुलिस की गिरफ्त में है, 15 महिलाओं का आरोप है इस युवक को कड़ी से कड़ी सजा हो।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *