कामयाबी के आखिरी पड़ाव पर पहुंचा चंद्रयान 3, कल शाम 6:00 बजे करेगा चांद पर लैंड

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती यह कहावत आज भारत ने पूरी कर दी है आपको बता दें 2 साल की मेहनत के बाद भारत कल 23 तारीख को चांद पर काफी बड़ी कामयाबी हासिल करने जा रहा है आपको बता दें, 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया चंद्रयान 3 आप अपने अच्छे प्रदर्शन के साथ चांद पर अपना जबरदस्त रुतबा दिखाने वाला है जल्द ही भारत को बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है, चंद्रयान 3 कामयाबी के आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुका है अब कल शाम 6:00 बजे चंद्रयान 3 सॉफ्ट लैंडिंग के साथ चांद पर अपनी धमाकेदार एंट्री करने वाला है, जिसके बाद भारत को काफी बड़ी कामयाबी मिलने वाली है तो आइए आज हम आपको चंद्रयान 3 से जुड़े कुछ ऐसी बातों से रूबरू करवाते हैं, जिसे जानने के बाद आपको भी चंद्रयान-3 पर काफी गर्व होगा।

भारत को मिलेगी बड़ी कामयाबी

40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर सतह पर उतरने की तैयारी करेगा. लेकिन इसकी सबसे अहम प्रक्रिया लैंडिंग की है, जो बहुत नाज़ुक और जटिल है, इसमें सबसे अहम अंतिम 15 मिनट होते हैं. चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग में यही 15 मिनट अहम साबित हुए थे और तब इसरो के अध्यक्ष रहे के, सिवन ने मिशन की नाकामी को 15 मिनट का आतंक बताया था, 2019 में चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग में लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर 2.1 किमी की ऊंचाई तक पहुंच गया था, यहां तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद एक छोटी सी तकनीकी गड़बड़ी के कारण लैंडर मॉड्यूल क्रैश हो गया, लेकिन अब chandrayaan-3 के जरिए भारत अपनी जबरदस्त अदाकारी दिखाने वाला है, कल शाम 6:00 बजे यह पता लग जाएगा कि किस तरीके से chandrayaan-3 चांद पर अपना राज जमाऐगा।

23 अगस्त 2023 को चंद्रयान करेगा चांद पर लैंड

सब की निगाहें चंद्रयान 3 पर अटकी हुई है हर कोई चंद्रयान-3 की बड़ी कामयाबी को अपनी आंखों से देखना चाहता है और भारत के ही जीत का जश्न सभी लोग एक साथ मनाना चाहते हैं, अब देखना यह है कि चंद्रयान 3 किस तरीके से चांद पर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाने में सफल हो पाएगा कल शाम 6:00 बजे यानी की 23 अगस्त 2023 को शाम 6:00 बजे चंद्रयान 3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है वैसे तो बताया जा रहा है कि चंद्रयान-3 की कामयाबी तय हैं, फिर भी लोगों के दिलों में एक अलग ही शंका और संकोच पैदा होता नजर आ रहा है, आप सभी के दिलों को राहत तब मिलेगी जब चंद्रयान 3 चांद पर भारत का झंडा गर्व से लहराने में सफल हो जाएगा।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *