अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लवेबल कपल माने जाते हैं और अपने रोमांटिक अंदाज से सभी का दिल चुराते हैं नजर आते हैं। बता दें कि अभी भी अपने जिंदगी के रोमांटिक और यादगार पलों को जीने ‘सिटी ऑफ लव’ यानी ‘पैरिस’ गए हुए हैं वहां से अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस और अपने करीबियों के लिए कुछ तस्वीरें हम सब के साथ साझा की हैं जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। और दोनों बिना कोई स्ट्रेस के यहां की भीड़भाड़ से दूर एकदम रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी लव लाइफ को काफी इंजॉय कर रहे हैं साथ ही इनके फैंस भी दोनों के इतने प्यारे रिलेशनशिप से काफी खुश है।
अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन के दिन याद किया अपनी मां को
बता देंगे 26 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन था जिस को मनाने वे अपनी लेडी लव के साथ पेरिस गए हुए है। इस साल में 37 साल के हो चुके हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर वे अपनी मां को याद करते नजर आए जिसके बारे में उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से हमें बताया। अर्जुन ने पेरिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ‘देखो मां आपका बेटा 37 साल का हो चुका है और अब वह बड़ा हो गया है मैं आपको बहुत याद करता हूं और जानता हूं कि आप मुझे देख रहे हो और आगे भी मुझे देखोगे’।
साथ ही साथ इस पोस्ट पर बहुत से सेलिब्रिटीज के भी कॉमेंट्स आए और सब ने अर्जुन को बहुत सारे प्यार के साथ बर्थडे विश किया और उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
मलाइका ने अपनी मौजूदगी से बना दिया अर्जुन के बर्थडे को और भी स्पेशल
इंडस्ट्री में मलाइका और अर्जुन को लवेबल और क्यूट लव बर्ड्स के नाम से जाना जाता है। बता दें कि 2019 से दोनों साथ हैं और यह जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए हमें बताइ। उस समय दोनों अपने रिलेशनशिप की वजह से बहुत ट्रोल भी हुए लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया और लोगों के सामने उनके प्यार की तस्वीर सामने आई तो उन्होंने भी इनके रिश्ते को मानना शुरू कर दिया और इन्हें अपना प्यार देने लगे। मलाइका अपने स्पेशल वन को उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने बहुत ही स्पेशल जगह पेरिस लेकर गई हैं। पहले तो सब अंदाजा लगा रहे थे कि वह दोनों पेरिस जा रहे हैं लेकिन अर्जुन के द्वारा की गई पोस्ट से यह साबित हो गया की दोनों पेरिस में एक दूसरे के साथ काफी अच्छा और रोमांटिक टाइम स्पेंड कर रहे हैं अर्जुन ने जो तस्वीरें हम सब के साथ साझा की है उसमें पीछे ‘एफिल टावर’ आसानी से देखा जा सकता है साथ ही साथ मलाइका भी अपने नो मेकअप लुक में काफी कहर ढा रही हैं। दोनों के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग देखकर सभी लोग बहुत खुश हैं और उनके रिश्ते की काफी सराहना भी करते हैं।