बेटे की शादी के बाद छलका नीतू कपूर का दर्द, आलिया से शादी के बाद ‘जोरू का गुलाम’ बन गए हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी हैं जिसको एक साथ देखने पर लोगों को यही लगता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी भी ऐसी ही जोड़ी में शुमार की जाती है। एक दूसरे से शादी करने के पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक दूसरे को करीब 3 सालों तक डेट किया था। उसके बाद जाकर इन दोनों ने आपस में शादी की थी। हालांकि शादी के पहले कई बार रणबीर कपूर यह बता चुके थे कि अगर कोविड़ नहीं आता तो वह 2019 में ही शादी कर चुके होते। बहरहाल इन दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे के साथ शादी कर ली और अब यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। हाल ही में जब रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से रणबीर कपूर के व्यवहार के बारे में पूछा गया कि क्या आलिया से शादी के बाद रणवीर कपूर के व्यवहार में बदलाव आया है तब उन्होंने रणबीर कपूर को जोरू का गुलाम करार दे दिया। आइए आपको बताते हैं नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के बारे में ऐसा क्यों कहा।

बेटे रणबीर को बताया जोरू का गुलाम तो बहू आलिया के बारे में कही प्यार भरी बातें

बेटे की शादी के बाद छलका नीतू कपूर का दर्द, आलिया से शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बन गए हैं रणबीर कपूर

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने निजी रिश्तो के बारे में बड़ा खुलासा किया। कुछ महीने पहले ही उनके बेटे रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हुई है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में जब पत्रकारों ने उनसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रवैए के बारे में पूछा तब उन्होंने अपनी बहू आलिया भट्ट की खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि आलिया एक बहुत ही शानदार लड़की है और मेरा बहुत मान सम्मान रखती है। हमारा व्यवहार बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरा मेरी सास के साथ था। पत्रकारों ने जब रणवीर कपूर का नाम लिया तब नीतू कपूर ने रणबीर कपूर को जोरू का गुलाम करार दे दिया आइए आपको बताते हैं उन्होंने अपने बेटे को जोरू का गुलाम क्यों कहां।

इस वजह से नीतू कपूर ने रणबीर कपूर को कहा जोरू का गुलाम

बेटे की शादी के बाद छलका नीतू कपूर का दर्द, आलिया से शादी के बाद 'जोरू का गुलाम' बन गए हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में जोड़ो शोरों से जुटी हुई है। वह ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है जिसमें उन्हें लाइमलाइट मिल जाए। हाल ही में नवभारत टाइम्स के दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर को जोरू का गुलाम कहां है। पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि उन्होंने रणबीर कपूर को ऐसा क्यों कहा तब उन्होंने बताया कि जब से रणबीर कपूर की शादी हुई है वह आलिया भट्ट के साथ हैंग आउट पर नजर आ रहा है। पहले हर रोज फोन करने वाला रणबीर कपूर अब सप्ताह में बस एक ही बार मुझे फोन करता है इसी वजह से मैं उसे जोरू का गुलाम बोल रही हूं। नीतू कपूर के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है वह लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *