मलाइका अरोरा जो बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक है उनके लुक्स और उनके फिगर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना लगभग नामुमकिन है क्योंकि उन्होंने खुद को इतना अच्छा मेंटेन कर रखा है कि दूसरों के लिए भी वह प्रेरणा का स्त्रोत रही हैं। मलाइका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी कई सारी फिल्में कि जो बड़े पर्दे पर दर्शकों ने भी काफी पसंद की। बात करें अर्जुन कपूर की तो उन्होंने भी काफी समय पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे लेकिन इतने ज्यादा छा नहीं पाए उनकी कुछ ही फिल्में हिट हो पाई लेकिन मलाइका अरोरा के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद वे काफी सुर्खियों में बने रहे और लोगों ने दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया बता दे दोनों में दूरियां आने लगी है आईए आगे बताते हैं कि दूर होने की असली वजह क्या है।
तीन सालों से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनते रहे हैं बता दे इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा तो पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक चलती रहती है। दोनों बीते कुछ दिनों में पेरिस भी घूम कर आए थे जहां से दोनों ने काफी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की जिसे देख उनके फैंस भी काफी खुश हो गए। बता दे मलाइका ने सोशल मीडिया पर 3 साल पहले खुद के और अर्जुन के लव रिलेशनशिप को सार्वजनिक रूप में सबके साथ साझा किया था जिसके बाद लोगों ने उनके रिलेशनशिप पर काफी सवाल भी उठाए लेकिन सबका मुंह तोड़ जवाब देते हुए वे दोनों हमेशा आगे बढ़ते रहे अर्जुन इन दिनों अपनी लेडी लव को समय नहीं दे पा रहे हैं आइए जानते हैं आखिर किन के साथ हो गए हैं इतने व्यस्त।
दो हसीनाओं के साथ नजर आ रहे है हर जगह
खबरें आ रही है कि अर्जुन कपूर आजकल मलाइका अरोरा को समय नहीं दे पा रहे हैं जिसकी वजह से दोनों में दूरियां आ गई हैं और यह वजह है अर्जुन की फिल्म ‘एक विलन रिटर्न’ जिस के प्रमोशन के लिए वे काफी व्यस्त रहने लगे हैं और जिन दो हसीनाओ की हम बात कर रहे थे वह हैं तारा सुतारिया और दिशा पटानी जिनके साथ वे हर जगह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंच जाते हैं फिर वह चाहे कोई रियलिटी शो हो, इवेंट फंक्शन हो या कोई मॉल हो जहां से उनकी तस्वीरें काफी वायरल भी होती है और तभी से उनके फैंस के द्वारा अटकले लगाई जा रही है कि अर्जुन कपूर मलाइका से धीरे-धीरे दूर हो रहे हैं जबकि ऐसा कुछ लगता नहीं है क्योंकि अर्जुन अभी अपने फिल्म को लेकर काफी व्यस्त है। हालांकि इस पर दोनों एक्टर्स की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अर्जुन कपूर अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं जो उनके प्रमोशन में भी दिखता है यह उनके फैंस को उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड करता है।