बॉयफ्रेंड अर्जुन के जलवों पर फिदा हुई मलाइका, अर्जुन के स्टाइलिश रैंप वॉक ने जीता सबका दिल

मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें डेट करते हुए लगभग 3 साल से ज्यादा का समय हो चुका है जिसके बाद फैंस उनकी जोड़ी को अब काफी पसंद करने लगे साथ ही दोनों के प्यार को देख भी फैंस का दिल काफी खुश हो जाता है। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने काम के साथ साथ ही अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी पहचानी जाती है। वही बात करें अर्जुन कपूर की तो अपने स्टाइलिश लुक्स और अपने अलग अलग अंदाज से वे दर्शकों का दिल चुराते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ती हुई नजर आई। अर्जुन और मलाइका अक्सर इवेंट पार्टी और शोज में साथ दिखाई देते हैं जिसमें दोनों को रोमांटिक मूड में देखकर उनके फैंस भी काफी खुश होते हैं।

फिल्म प्रमोशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताया समय

बॉयफ्रेंड अर्जुन के जलवों पर फिदा हुई मलाइका, अर्जुन के स्टाइलिश रैंप वॉक ने जीता सबका दिल

अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘एक विलन रिटर्न्स’ के प्रमोशन के लिए काफी बिजी थे। जिसमें वे अपनी स्टार कास्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते नजर आते थे। जिसके बाद कई अफवाहें भी उड़ी कि वे अब मलाइका के साथ रिलेशनशिप में नहीं है और इन खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब जब वे उनके प्रमोशन से फ्री हो चुके हैं साथ ही उनकी फिल्म भी शुक्रवार 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई जिसके बाद वे अपनी लेडी लव मलाइका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी नजर आए। हाल ही में दोनों एक फैशन डिजाइनिंग शो में स्पॉट हुए जिसमें दोनों की काफी रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसको देख उनके फैंस काफी खुश है कि वे एक दूसरे से अलग नहीं हुए जबकि साथ में दोनों का प्यार भी बढ़ता हुआ नजर आया। आइए बताते हैं कि शो में अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए कैसे अपना प्यार जाहिर किया।

गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस कर चुराया फैंस का दिल

बॉयफ्रेंड अर्जुन के जलवों पर फिदा हुई मलाइका, अर्जुन के स्टाइलिश रैंप वॉक ने जीता सबका दिल

हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो में नजर आए। जहां अर्जुन कपूर भी रैंप वॉक पर अपने जलवे बिखेरते दिखाई दिए। बता दे शो में मलाइका भी मौजूद थी जो उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आई साथ ही उनका हौसला बढ़ाती हुई भी दिखी। जिसको देख फैंस का दिल खुशी से झूम उठा और दोनों के आंखो ही आंखों में हुए प्यार को देख साफ कहा जा सकता है कि दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। साथ ही अर्जुन ने मलाइका की आंखों में देखते ही देखते हैं उन्हें फ्लाइंग किस भी कर दी जो कि एक रोमांटिक मोमेंट के रुप में कैमरे में कैप्चर कर लिया गया और इसकी विडियोज और तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिसको देख उनके फैंस भी काफी खुश हुए। बता दे शो में मलाइका ने एक ग्लैमरस ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थी और अपने अंदाज से उन्होंने अपने फैंस को भी काफी प्रभावित किया। दोनों ने काफी फोटोशूट भी करवाये जिसे देख फैंस उनकी जोड़ी की बेहद सराहना करने लगे।

About Krishna Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *