भारती सिंह जो बेहद शानदार कॉमेडियन के रूप में सभी को हंसाने का काम करती है साथ ही आज वे इतनी लोकप्रिय है कि लोग उन्हें उनके नाम से जानते हैं। भारती को सफलता का यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़े संघर्ष करने पड़े जिसके चलते शुरुआती दौर में उन्हें कई बार नाकामयाबी का सामना भी करना पड़ा लेकिन भारती ने उन सभी चुनौतियों से हार ना मानते हुए उनका सामना किया और आज वे सफलता की ऊंचाइयों पर है। भारती के काम की बात करें तो वे अलग-अलग रियलिटी शोज होस्ट करती हुई नजर आती है साथ ही उनकी कॉमेडी के तो उनके फैंस काफी दीवाने हैं जो हम उनके शोज के द्वारा देख सकते हैं। भारती ने टीवी इंडस्ट्री में अपने लिए खूब अच्छा नाम कमाया जिसकी उनके फैंस सराहना करते नहीं थकते।
किसी समय रहने के लिए घर तक नही था

भारती सिंह के स्ट्रगल की कहानी तो किसी से भी नहीं छुपी है वह खुद भी कई इंटरव्यूज में अपने संघर्ष भरे दिनों को याद कर भावुक होती नजर आती हैं आज हम उनके उन्हीं संघर्षों के बारे में बात करने जा रहे हैं। बता दें भारती जब अपने करियर के शुरुआती दौर में थी तब उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं था जिसके चलते वे किराए के कमरे में रहती थी। जिसमें वह अपनी मां और अपने भाई बहन के साथ गुजारा करती थी। उस समय भारती ने कभी अपने आप को पीछे नहीं रखा और हमेशा उन्होंने आगे बढ़ने की सोची। जिसके चलते वे अलग-अलग शोज में नजर आई और लोगों की नजरों में उन्होंने अपने लिए अलग पहचान बनाई। कॉमेडी से संबंधित भारती ने कई शो किए जिसमें उनके काम को काफी ज्यादा पसंद किया गया और धीरे-धीरे वे सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने लगी।
आज है करोड़ों की मालकिन

भारती सिंह जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया साथ ही अपने फैंस के लिए भी वे प्रेरणा का स्त्रोत रही हैं। भारती ने अपने करियर की कई बड़ी ऊंचाइयों को हासिल किया और काम के दौरान ही उनकी मुलाकात हर्ष लिंबाचिया से हुई जो उनके पति हैं। हर्ष एक राइटर हैं और उनसे शादी के बाद भारती की सफलता में और बढ़ोतरी हुई। बता दे भारती और हर्ष का एक प्यारा सा बेटा भी है जिसकी तस्वीरें वे सोशल मीडिया पर हमारे साथ शेयर करती हैं। भारती अपने पति से ज्यादा कमाती हैं बता दें एक एपिसोड के लिए वे 30 लाख से ज्यादा चार्ज करती हैं वही लाइव शोज की बात करें तो उसमें भी वह 20 लाख एक शो के चार्ज करती हैं। भारती सिंह की सालाना आय 10 करोड़ से ज्यादा है जिसके चलते वह आलीशान जिंदगी व्यतीत करती हैं और लग्जरी लाइफ़स्टाइल को मेंटेन करती हैं।