‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जो फैंस के दिलों की धड़कन है साथ ही धारावाहिक के द्वारा सभी किरदारों को काफी अच्छी लोकप्रियता हासिल हुई जो पिछले कई सालों से लोगों के दिलों पर राज करता आया है और अभी भी शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि शो में किरदारों को लेकर काफी समय से बदलाव किए जा रहे हैं लेकिन लोगों ने नए किरदारों को भी उतना ही प्यार दिया जितना वे पहले वाले किरदारों को देते थे। वही बात करें शो में अहम भूमिका निभा रही मुनमुन दत्ता की तो वह अपने लुक्स की वजह से आए दिन फैंस को अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं। शो में बबीता जी की भूमिका निभा रही मुनमुन दत्ता के लोग लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं और लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं जिसके चलते उन्हें लोगों का ढेर सारा प्यार मिलता है।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं मुनमुन
मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है जिसके चलते वे अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। उनकी तस्वीरों पर उनके फैंस काफी प्यार लुटाते भी नजर आते हैं साथ ही अपनी अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं। मुनमुन दत्ता को इस धारावाहिक के दौरान काफी अच्छी पॉपुलैरिटी मिली साथ ही उन्होंने इस फेम को कभी बिगड़ने नहीं दिया और अभी तक बरकरार रखा है। मुनमुन द्वारा शो में निभाए जाने वाले बबीता जी के किरदार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और उनके लुक्स की भी काफी चर्चा होती है। मुनमुन शो में काम कर रही सभी अभिनेत्रियों की तुलना में काफी ज्यादा खूबसूरत है और उनकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर आए दिन होते ही रहते हैं। जिसके चलते वे कई बार सुर्खियों का हिस्सा भी बनी रहती है।
ट्रेडिशनल लुक्स में नजर आई बबिता जी
मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जो देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल होने लगी। बता दे मुनमुन अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर आए दिन वेस्टर्न ड्रेसेस में अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती है लेकिन इस बार उन्होंने अपनी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा दिया। बता दे मुनमुन ने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें फैंस के साथ साझा की जो देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल हो गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुनमुन ने पर्पल कलर का लहंगा पहना हुआ है और बालों में गजरा लगा कर हैवी मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है और उनके इस ट्रेडिशनल लुक को देख उनके फैंस अपने होश नहीं संभाल पा रहे हैं और तस्वीरों पर अपने अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें जन्माष्टमी महोत्सव की शूटिंग के दौरान की है जिसमें मुनमुन काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।